फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya DM tweeted, said - Will civil society be built only with police, court and punishment?

अयोध्या के डीएम का ट्वीट, बोले- मात्र पुलिस, न्यायालय और दंड के सहारे सभ्य समाज का निर्माण हो पाएगा?

Sat, 30 Nov 2019 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Sat, 30 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
Ayodhya DM tweeted, said - Will civil society be built only with police, court and punishment?
प्रतीकात्मक तस्वीर

हैदराबाद में युवा महिला पशु चिकित्सक के साथ हुए गैंगरेप और उसके बाद उसे जिंदा जला देने के मामले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। सोशल मीडिया तो कहीं प्रदर्शन के जरिए इस मामले को लेकर लोग अपनी नाराजगी दिखा रहे हैं। हैदराबाद गैंगरेप कांड को लेकर अयोध्या के जिलाधिकारी ने भी ट्वीट किया है, जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अयोध्या के डीएम अनुज कुमार झा ने ट्वीट किया - मात्र पुलिस, न्यायालय और दंड के सहारे सभ्य समाज का निर्माण हो पाएगा?

विज्ञापन


डीएम ने ट्वीट किया है कि- "कल से बलात्कारियों को चौराहे पर गोली मारने, तुरंत फाँसी देने के काफ़ी आह्वान हुए हैं, अपने बच्चों को सही संस्कार देने, महिलाओं को सम्मान देने का भी कोई कमिटमेंट दिखा है क्या? मात्र पुलिस, न्यायालय और दंड के सहारे सभ्य समाज का निर्माण हो पाएगा?"
विज्ञापन


यह है मामला-
दिल्ली के निर्भया कांड की तरह हैदराबाद में एक युवा महिला पशु चिकित्सक (27) के साथ दुष्कर्म किया गया और फिर उसे जिंदा ही जला दिया। इसके बाद उसकी अधजली लाश को पुल से नीचे फेंक दिया गया था। जिस तरह निर्भया को मदद का भरोसा देकर बस में बैठा लिया गया था, उसी तरह मदद का झांसा देकर यहां भी इंसानियत को शर्मसार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शादनगर थाने में हुई इस घटना के प्रकाश में आने के बाद शुक्रवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर और उसके सहायक हैं। इंसानियत को शर्मसार करने वाले इस कांड को लेकर लोगों में बेहद आक्रोश है। सोशल मीडिया पर कैंपेन भी चलाई जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed