फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Ayodhya: Cyber fraud of Rs 4 lakh through credit card, mobile phone hacked by sending PNB link; money vanish

Ayodhya: क्रेडिट कार्ड से चार लाख की साइबर ठगी, पीएनबी का लिंक भेजकर हैक किया मोबाइल; कुछ देर में पैसे उड़े

Thu, 12 Feb 2026 07:26 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 12 Feb 2026 07:26 PM IST
सार

अयोध्या में साइबर ठगों ने पीएनबी का फर्जी लिंक भेजकर दो लोगों के क्रेडिट कार्ड से करीब चार लाख रुपये उड़ा लिए। एक मामले में मोबाइल हैक कर रकम निकाली गई, जबकि दूसरे में ओटीपी लेकर ठगी की गई। 

विज्ञापन
Ayodhya: Cyber fraud of Rs 4 lakh through credit card, mobile phone hacked by sending PNB link; money vanish
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साइबर ठगों ने दो लोगों के क्रेडिट कार्ड से चार लाख रुपये निकाल लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है। कैंट क्षेत्र के हांसापुर निवासी तिलकराम प्रजापति ने बताया कि 20 अक्तूबर, 2025 की दोपहर में 12:30 बजे उनके मोबाइल नंबर पर अलग-अलग नंबरों से कॉल व मैसेज आया।

विज्ञापन


इसमें क्रेडिट कार्ड बनवाने की जानकारी देकर एक ऑनलाइन लिंक भेजा गया, जिस पर पंजाब नेशनल बैंक का लोगो लगा था। लिंक पर क्लिक करते ही उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। इसके बाद उनके क्रेडिट कार्ड से कई किस्तों में 2.04 लाख रुपये निकाल लिए गए। 
विज्ञापन


उन्होंने साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर इसकी शिकायत दर्ज कराई तो ठगी की धनराशि होल्ड करा दी गई, लेकिन शिकायती पत्र देने के बावजूद उनकी एफआईआर नहीं लिखी गई। वहीं, एक अन्य मामले में शहर के झारखंडी मोहल्ले में रहने वाले इंद्र दत्त ने बताया कि वह सीतापुर के बीहट बीरम के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 फरवरी, 2025 को एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके धोखे से उनसे क्रेडिट कार्ड की ओटीपी जान ली। इसके बाद उनके बैंक खाते से 1.89 लाख रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक खाते का स्टेटमेंट चेक किया तो ठगी की जानकारी होने पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। साइबर क्राइम थाना प्रभारी मो. अरशद ने बताया कि दोनों मामलों में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed