फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: CM Yogi reached Ram Nagari, had darshan of Ram Lalla; got to know the progress of temple construction

अयोध्या: रामनगरी पहुंचे सीएम योगी, किए रामलला के दर्शन; हनुमानगढ़ी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद

Wed, 03 Sep 2025 08:23 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, अयोध्या
अमर उजाला संवाद, अयोध्या Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 03 Sep 2025 08:23 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को अयोध्या पहुंचे। वहां उन्होंने राम मंदिर के दर्शन किए। सीएम ने यहां मंदिर के निर्माण कार्य को भी देखा।

विज्ञापन
Ayodhya: CM Yogi reached Ram Nagari, had darshan of Ram Lalla; got to know the progress of temple construction
राम मंदिर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पहले संकट मोचन हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन किया और प्रदेश की सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सीएम योगी ने श्रीरामलला के दरबार में हाजिरी लगाई, आरती की और सीएम ने दर्शन-पूजन के उपरांत निकलते समय आमजन का अभिवादन भी स्वीकार किया। वहीं मंदिर परिसर की परिक्रमा कर राम मंदिर निर्माण की प्रगति का जायजा लिया और राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अपने दौरे की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी मंदिर से की। उन्होंने यहां विधिवत पूजा-अर्चना करते हुए प्रदेशवासियों के सुखमय जीवन की प्रार्थना की। यहां से निकल कर मुख्यमंत्री ने श्रीरामलला के दर्शन किए। उन्होंने श्रीरामलला की आरती उतारी और मंदिर की परिक्रमा की इसके साथ ही उन्होंने राम दरबार में भी दर्शन पूजन किये। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर निर्माण की प्रगति की जानकारी भी ली। राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने उन्हें निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति और आगामी योजनाओं से अवगत कराया।

विज्ञापन

विमलेंद्र मोहन को दी श्रद्धांजलि

Ayodhya: CM Yogi reached Ram Nagari, had darshan of Ram Lalla; got to know the progress of temple construction
रामलला की आरती करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला।

राज सदन में मुख्यमंत्री ने बिमलेंद्र मोहन को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ उनके पुत्र और प्रख्यात साहित्यकार और कवि यतींद्र मोहन मिश्र से मुलाकात कर उनको दुख की इस घड़ी में ढांढस बंधाया। साथ ही बिमलेंद्र मोहन के अनुज और साकेत महाविद्यालय की प्रबंध समिति के संरक्षक शैलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतज़ाम किए गए थे। मुख्यमंत्री योगी के दौरे को देखते हुए अयोध्या एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट रहीं। श्रद्धांजलि सभा के बाद मुख्यमंत्री योगी अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से स्टेट प्लेन से गोरखपुर रवाना हो गए। इस मौके पर उनके साथ प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, आईजी प्रवीण कुमार, कमिश्नर राजेश कुमार, डीएम निखिल टीकाराम, मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर, अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अश्वनी पांडेय समेत शासन, जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed