फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Ayodhya: Chehallum procession in AYodhya.

अयोध्या : चेहल्लुम के शाही जुलूस में अंजुमनों ने की नौहाख्वानी व सीनाजनी

Mon, 26 Aug 2024 05:59 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 26 Aug 2024 05:59 PM IST
सार

चेहल्लुम के शाही जुलूस में कर्बला के 72 शहीदों को याद किया गया। जुलूस में भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अजादार शामिल रहे।

विज्ञापन
Ayodhya: Chehallum procession in AYodhya.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

कर्बला के 72 शहीदों की याद में मनाए जाने वाले मोहर्रम के 40वें दिन चेहल्लुम का शाही जुलूस निकला। जुलूस में अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी करते हुए अकीदत पेश की। जन्माष्टमी और चेहल्लुम एक ही दिन मनाए जाने को लेकर जुलूस में सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


सोमवार को इमामबाड़ा जवाहर अली खां से निकला चेहल्लुम का जुलूस गुदड़ी बाजार समेत अन्य मार्गों से होते हुए एकदरे पर पहुंचा तो यहां रुक कर अंजुमनों ने नौहाख्वानी करते हुए कर्बला के शहीदों को याद किया। यहां से जुलूस चौक घंटाघर पहुंचा, जहां विभिन्न जिलों से आई अंजुमनों ने नौहाख्वानी की। इस मौके पर भारी संख्या में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग अजादार शामिल रहे।
विज्ञापन


जुलूस के दौरान अमारी, दुलदुल और अलम की लोगों ने जियारत की और हार चढ़ाया। चौक घंटाघर से चेहल्लुम का जुलूस बजाजा, सुभाष नगर, फतेगंज होता हुआ मकबरा की ओर बढ़ा। यहां मजलिस के बाद जुलूस का समापन किया गया। जुलूस की सुरक्षा के लिए एसपी सिटी मधुबन सिंह, सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह और नगर कोतवाल अश्वनी पांडेय समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से शिया कमेटी से अनुरोध किया गया है कि जन्माष्टमी का उत्सव शुरू होने से पहले जुलूस का समापन कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed