{"_id":"605359718ebc3e592e0ea6b1","slug":"ayodhya-busted-sex-racket-four-girls-and-five-youth-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, चार युवतियां और पांच युवक गिरफ्तार
Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 18 Mar 2021 07:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में नगर कोतवाली क्षेत्र के देवकाली सरस्वतीपुरम में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एटीएस व नगर कोतवाली पुलिस टीम ने छापा मारकर सरस्वतीपुरम से चार युवतियां व पांच युवक को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा है। पुलिस ने मौके से 10 मोबाइल व 4460 रुपये नकद और तमाम आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालन कर जेल भेज दिया है।
सीओ सिटी प्लाश बसंल ने बताया है कि एनडीओ फ्रीडम फर्म ने बुधवार को सूचना दी कि देवकाली इलाके के सरस्वतीपुरम के एक भवन में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा है। सूचना के बाद नोडल अधिकारी व सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने एटीएस व नगर कोतवाली पुलिस की टीम गठित की। प्रभारी निशा शुक्ला ने टीम के साथ मोहल्ला सरस्वतीपुरम कॉलोनी में छापा मारकर मकान स्वामिनी सहित चार महिला एवं पांच पुरुष को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया।
सीओ सदर रामकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया कि मौके से सुरेश निवासी चमरटोलिया वजीरगंज थाना कोतवाली नगर , शोएब अहमद निवासी मुरावन टोला नाका थाना कोतवाली नगर, आशुतोष भारती निवासी मानपुर थाना हैदरगंज, गोपाल भारती निवासी लुत्फाबाद बछौली थाना बीकापुर, महेश कुमार वर्मा निवासी परवर भारी थाना भीटी जिला अंबेडकरनगर को चार महिलाओं के साथ गिरफ्तार किया गया है। इनके विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया है कि बड़ी संख्या में आपत्तिजनक वस्तुएं, 10 मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, छह डीएल, तीन पर्स, 4460 रुपये नकद सहित अन्य वस्तुएं बरामद हुई हैं।