{"_id":"67a0787833cc31643506f1da","slug":"ayodhya-audio-of-indecent-comment-on-former-bjp-mla-goes-viral-case-registered-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya: भाजपा के पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya: भाजपा के पूर्व विधायक पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल, केस दर्ज
Mon, 03 Feb 2025 01:34 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:34 PM IST
सार
ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऑडियो काफी पुराना है। मामले में इनायतनगर थाना क्षेत्र में मुकदमा दर्ज करवा दिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अयोध्या के मिल्कीपुर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में भाजपा के पूर्व विधायक और कद्दावर ब्राह्मण नेता इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू पर अभद्र टिप्पणी का ऑडियो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
इस मामले में ब्लॉक प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह ने समाजवादी पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ फेक ऑडियो वायरल करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मिल्कीपुर के इनायतनगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर शिवेंद्र सिंह और जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के देवर अंकुर सिंह का ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि ऑडियो पुराना और फेक है।
विज्ञापन
उपचुनाव को प्रभावित करने के लिए सपा कार्यकर्ता ऑडियो वायरल कर रहे हैं। शिवेंद्र सिंह ने कहा कि पूर्व विधायक खब्बू तिवारी पार्टी के वरिष्ठ और कद्दावर नेता हैं।