फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ayodhaya petrol pump loot case police put prize on criminals

अयोध्या पेट्रोल पंप लूट कांड : लुटेरों की सूचना देने पर 25 हजार का इनाम

Wed, 13 Feb 2019 11:17 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Wed, 13 Feb 2019 11:17 PM IST
सार

  • दो पेट्रोल पंपों पर हुई लूट मामले में पुसिस के हाथ खाली  
  • एसएसपी के खुलासे के दावे की डेड लाइन पूरी होगी आज  
  • कोतवाली कैंट के प्रभारी पर गिरी गाज, हुए लाइन हाजिर

विज्ञापन
ayodhaya petrol pump loot case police put prize on criminals
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

सोमवार को महज 13 घंटे में कोतवाली कैंट अंतर्गत अयोध्या-लखनऊ हाइवे पर दो पेट्रोल पंप पर हुई लूट में पुलिस अभी भी खाली हाथ हैं। इसलिए पुलिस ने लुटेरों की सूचना देने पर 25 हजार के इनाम की घोषणा की है। वहीं, मामले में कोतवाली प्रभारी आरके राणा को एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने लाइन हाजिर कर दिया है, उनकी जगह थाना प्रभारी पूराकलंदर नीतीश श्रीवास्तव को कोतवाली कैंट का नया प्रभारी बनाया है। 

विज्ञापन


शहर से सटे हाइवे पर ताबड़तोड़ लूट की दो घटनाओं से पुलिस की किरकिरी हो रही है। पहली घटना में सोमवार को दोपहर एक बजे पेट्रोल पंप का कैश ले जा रही स्कूल बस से 16.22 लाख की लूटे गए थे, जबकि इसी दिन रात में करीब दो बजे पास के ही एक दूसरे पेट्रोल पंप पर सेल्समैन से 1.61 लाख की लूट की घटना ने पुलिस की नींद हराम कर रखी है। मौके पर पहुंचे एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने लुटेरों को 48 घंटे में पकडने का दावा भी किया था, जिसकी समय सीमा गुरुवार सुबह समाप्त हो जाएगी, लेकिन पुलिस अभी अंधेरे में तीर मार रही है।  
विज्ञापन


जांच कर रहे पुलिस अधिकारी मामले में कुछ कहने से बच रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दोनों ही मामलों में पुलिस को अभी तक कोई क्लू नहीं मिला है। दोनों घटनाओं का खुलासा करने के लिए पुलिस ने पांच टीमों का गठन किया है, मामले की मॉनीटिरिंग एसपी सिटी अनिल सिंह सिसौदिया स्वयं कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार पुलिस मामले में स्थानीय अपराधियों पर शक कर रही है, इसके लिए आसपास के अपराधियों की गतिविधियों पर निगाह रखी जा रही है। एसपी सिटी ने बताया लुटेरों की तलाश में पुलिस लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी पर गिरी गाज, हुए लाइन हाजिर 

लूट की दोनों घटनाओं से हो रही पुलिस की किरकिरी को देखते हुए एसएसपी ने बुधवार को कोतवाली कैंट प्रभारी आरके राणा को लाइन हाजिर कर दिया। उनकी जगह एसओ पूराकलंदर नीतीश श्रीवास्तव को कोतवाली कैंट का प्रभारी बनाया गया। थाना पूराकलंदर का प्रभार निरीक्षक अरविंद तिवारी को सौंपा गया है। वहीं दो सीओ के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन किया गया है, सीओ रुदौली अमर सिंह को सीओ अयोध्या व नवांगुतक सीओ धर्मेंद्र यादव को सीओ रुदौली बनाया गया है। ध्यान रहे कि सीओ अयोध्या रहे राजू साव का गैर जनपद स्थानांतरण हो चुका है।   

पेट्रोल पंप की सुरक्षा में लगी पुलिस 
जिले में दो पेट्रोल पंपों पर हुई लाखों रुपये की लूट की वारदात से पुलिस महकमा पेट्रोल पंपों की सुरक्षा के लिए सतर्क हो गई है। जिले के सभी थाना क्षेत्रों में स्थित पेट्रोल पंप की सुरक्षा के लिए संबंधित बीट दरोगा व सिपाहियों को सख्त हिदायत दी गई है। एसपी ग्रामीण संजय कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के सभी थानों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि थाना प्रभारी व संबंधित बीट दरोगा पेट्रोल पंपों पर जाकर वहां के सुरक्षा इंतजामों के निरीक्षण के साथ उचित सुरक्षा के इंतजाम भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed