फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awas vikas will bring new house planning till 15 december

आवास विकास 15 दिसंबर तक लाएगा नई आवासीय योजना

Wed, 03 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Awas vikas will bring new house planning till 15 december
आवास विकास देगा मोहनलालगंज में सबसे सस्ते प्लॉट। (फोटो ः प्रतीकात्मक) - फोटो : ??? ?????
प्रवेंद्र गुप्ता
विज्ञापन

मकान बनाने के लिए सरकारी आवासीय योजना में जमीन की तलाश कर रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। आवास विकास परिषद अगले माह नई जेल रोड आवासीय योजना लॉन्च करेगा।
इसमें जमीन का रेट भी करीब 1400 से 1500 रुपये प्रति वर्ग फीट आएगा। अभी आवास विकास या एलडीए की किसी भी योजना में जमीन का रेट इतना कम नहीं है।
आवास विकास की वृंदावन और अवध विहार योजना में जमीन का रेट 2500 रुपये प्रति वर्ग फीट तक है।
नई जेल रोड आवासीय योजना 15 दिसंबर तक लॉन्च हो जाएगी। लैंड पूलिंग के तहत मोहनलालगंज के पास आने वाली यह योजना 265 एकड़ की होगी, जिसमें जमीन का रेट 14 हजार रुपये प्रति वर्गमीटर प्रस्तावित है।
विज्ञापन

योजना में प्लॉट आवंटित किए जाएंगे। योजना जल्द लॉन्च हो, इसके लिए 80 प्रतिशत किसानों की सहमति की शर्त को घटाकर 60 प्रतिशत किए जाने का प्रस्ताव भी आवास विकास बोर्ड गत 30 सितंबर को पास कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लैंडपूलिंग योजना में जिन किसानों की जमीन ली जा रही है, उनको इसके एवज में 25 प्रतिशत विकसित जमीन दी जाएगी, जिसे किसान अपने हिसाब से बेच सकेंगे।
योजना लॉन्चिंग को लेकर लेआउट, किसानों से अनुबंध और रेरा रजिस्ट्रेशन तक का काम तेजी से किया जा रहा है। लैंड पूलिंग पर पहली महत्वाकांक्षी योजना होने के कारण आवास आयुक्त खुद योजना की समीक्षा करते हैं।
आवास आयुक्त ने बताया कि योजना में जमीन की दर कम से कम रहे, इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है। योजना में आने वाले कई तरह के खर्च को कम भी किया गया है।
लैंड पूलिंग पर प्रदेश की पहली योजना
अभी तक प्रदेश में कहीं भी लैंडपूलिंग पर आवासीय योजना नहीं आई है। लैंडपूलिंग पर आवास विकास की यह पहली योजना होगी। योजना में तीन गांव मोहारी कला, सिठौली कला और सिठौली खुर्द की जमीन ली जा रही है। अब तक साठ प्रतिशत किसानों से 146 एकड़ जमीन का अनुबंध हो चुका है और करीब 100 एकड़ जमीन ग्राम समाज की है। इस तरह करीब 246 एकड़ जमीन योजना के लिए आ चुकी है। ग्राम समाज की जमीन का उपयोग योजना में करने के लिए राजस्व विभाग से सहमति भी ली जा रही है।

तीन दशक बाद आ रही योजना
नई जेल रोड आवासीय योजना से पहले आवास विकास परिषद की प्लॉट आवंटन की योजना करीब तीन दशक पहले वृंदावन योजना आई थी। उसके बाद करीब 10 साल पहले अवध विहार योजना तो आई, लेकिन उसमें प्लॉट आवंटित नहीं किए। योजना की लॉन्चिंग बहुमंजिला अपार्टमेंट से ही की गई। फ्लैटों की कम बिक्री और कोरोना संक्रमण के बाद परिषद ने बीते दो सालों में दो बार में करीब 200 प्लाटों का आवंटन अवध विहार में लाटरी के जरिये किया है ताकि मंदी के दौर में उसकी आय बढ़ सके।
पूरी की जा रही कार्रवाई
नई जेल रोड आवासीय योजना को एक से डेढ़ माह के भीतर लॉन्च करने की तैयारी है। रेरा रजिस्ट्रेशन सहित सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की जा रही है।
- अजय चौहान, आवास आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed