फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awas vikas giving facility to customers for flat visit

ग्राहकों को अपने फ्लैट भी दिखा रहा आवास विकास

Mon, 09 Nov 2020 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2020 01:24 AM IST
विज्ञापन
awas vikas giving facility to customers  for flat visit
कैंप लगाकर फ्लैटों की बिक्री जारी, मौके पर ही कर रहे आवंटन
विज्ञापन

अपने बिना बिके फ्लैटों को बेचने के लिए आवास विकास परिषद कैंप लगाकर पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर बिक्री कर रहा है। दीपावली तक जहां पहला शिविर चलेगा। वहीं दीपावली के बाद फिर से शिविर लगाया जाएगा। निजी बिल्डरों की तरह ग्राहकों को फ्लैट दिखाने की व्यवस्था भी परिषद ने की है। पहला शिविर 12 नवंबर तक चलेगा। वहीं दूसरा शिविर 17 से 21 नवंबर तक लगेगा।

लखनऊ में परिषद की वृंदावन योजना के कैलाश, अरावली, हिमालय व एवरेस्ट, अवध विहार योजना में मंदाकिनी, गंगोत्री, भागीरथी, नंदिनी, अलकनंदा और राजाजीपुरम योजना के मुन्नूखेड़ा व बीबी खेड़ा में फ्लैट्स मौजूद हैं। इनका निर्माण आवास विकास परिषद पूरा कर चुका है। अब इन्हें बेचने का प्रयास हो रहा है, इसलिए रविवार के दिन भी शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में पंजीकरण धनराशि जमा करते ही आवंटन पत्र भी जारी कर दिया जा रहा है। खरीदारों के सहयोग के लिए बैंक लोन में सहयोग भी परिषद मौके पर कर रहा है। रविवार को नंदिनी एंक्लेव में फ़्लैट के एक खरीदार को आवंटन पत्र उप आवास आयुक्त अनिल कुमार ने दिया। उनका कहना है कि शिविर में आने वाले लोगों की जिज्ञासाएं भी परिषद उचित जबाव देकर शांत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed