फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   awareness commitee will setup to know investment in election

चुनाव खर्च पर ऐसे नजर रखेगा चुनाव आयोग

Wed, 12 Mar 2014 08:41 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 12 Mar 2014 08:41 AM IST
विज्ञापन
awareness commitee will setup to know investment in election

निर्वाचन आयोग उन संवेदनशील स्थानों का चयन करने जा रहा है जहां चुनावी खर्च काफी अधिक होता है। यह स्थान शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग चिन्हित किए जाएंगे।

विज्ञापन


इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के लिए जागरूकता समूहों का गठन भी किया जाएगा। जागरूकता समूह में पांच से लेकर 10 सदस्य होंगे।

इसमें कम से कम दो महिलाएं भी रखी जाएंगी। सभी सदस्य स्वैच्छिक होंगे। यह अपने-अपने इलाकों में मतदाताओं को चुनाव के दौरान नैतिकता के आधार पर वोट देने की अपील करेंगे।
विज्ञापन


नगद, उपहार, शराब, सामुदायिक भोज जैसे प्रलोभन से मतदाताओं को बचने का संदेश भी देंगे। समूह यह भी बताएंगे कि प्रलोभन देने व लेने पर आईपीसी की धारा के तहत एक साल की सजा तथा नगद जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समूह वोट के लिए नोट लेने के दुष्परिणाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करेंगे। इसके लिए नुक्कड़ सभाएं, रैली, बहस, समूह चर्चा जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसके लिए विज्ञापन, पोस्टर, बैनर आदि सामग्री चुनाव कार्यालय उपलब्ध कराएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व रिटर्निंग ऑफीसर इन समूहों का आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए समय-समय पर संवाद भी करेंगे।


कौन बन सकते हैं सदस्य
सरकारी कर्मचारी, बैंक अधिकारी, पीएसयू, कार्पोरेट जगत की हस्ती, प्रख्यात पत्रकार, प्रख्यात शिक्षाविद, विद्यार्थी, सिविल सोसाइटी के प्रतिनिधि, एनएसएस, एनसीसी कैडेट, अवकाश प्राप्त सैनिक आदि

यह होंगे समूह के काम
स्थानीय स्तर पर चुनावी प्रलोभन पर नजर रखेंगे।
चुनाव में नैतिकता के आधार पर मतदान के लिए अपील करेंगे।
नगद, उपहार, शराब, सामुदायिक भोज देने आदि पर नजर रखेंगे।
ऐसे मामलों पर सीधे काईवाई न करके इसकी शिकायत जिला शिकायत अनुश्रवण प्रकोष्ठ में करेंगे।
इसके बाद फ्लाइंग स्क्वायड व स्टैटिक सर्विलांस टीम तत्काल स्थल पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed