फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awareness campaign on Citizenship Amendment act.

70 साल से राजनीति करने वाले नागरिकता कानून से लोगों को डरा रहे हैं: मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह

Sat, 11 Jan 2020 05:36 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 11 Jan 2020 05:36 PM IST
विज्ञापन
Awareness campaign on Citizenship Amendment act.
कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि 70 साल से तुष्टिकरण की राजनीति करने वालों ने नागरिकता कानून पर भ्रम फैलाया है। यह कानून किसी की नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। मोदी सरकार धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती। सबके लिए काम करती है पर कांग्रेस ने मुसलमानों को डराकर 70 साल तक उन्हें अपना वोटबैंक बनाया है।

विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ सिंह शनिवार को गोंडा में नागरिकता संशोधन कानून पर लोगों को जागरुक करने के लिए आयोजित किए गए अभियान में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी ने देश की जनता को आयुष्मान योजना जैसी विकास की योजनाएं दी और बिना भेदभाव हिंदू मुसलमान दोनों को लाभ पहुंचाया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 2019 में देश की जनता ने केंद्र में एक मजबूत सरकार दी। मोदी ने 370 हटाया। तीन तलाक पर कानून बनाया। राम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जिसका सबने स्वागत किया। विपक्ष को लगता है कि सरकार अब समान नागरिक संहिता जैसे कानून लाने जा रही है तो विपक्ष नए ड्रामे कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि नेहरू लियाकत समझौता 1950 में हुआ था। जिन्होंने तब इसका समर्थन किया था अब विरोध कर रहे हैं। यह पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में सताए हुए अल्पसंख्यक लोगों को नागरिकता देने का कानून है। बता दें कि भाजपा नागरिकता संशोधन कानून पर देश की जनता को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है जिसके तहत गोंडा के प्रभारी मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह जिले में जनसभा में अपना पक्ष रख रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed