{"_id":"570cbaab4f1c1b55654a6adb","slug":"award-winning-teachers-will-travel-for-free-in-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"इन टीचर्स को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इन टीचर्स को मिलेगी बसों में मुफ्त यात्रा करने की सुविधा
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 12 Apr 2016 02:37 PM IST
विज्ञापन
जारी होंंगे स्मार्ट कार्ड
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र और राज्य सरकार से पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इसके लिए स्मार्ट कार्ड जारी किए जाएंगे। कार्ड बनाने के लिए 18 और 19 अप्रैल को बेसिक शिक्षा विभाग के निशातगंज स्थित निदेशालय में शिविर लगेगा।
विज्ञापन
परिवहन निगम के प्रवक्ता अनवर अंजार ने बताया कि राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में राष्ट्रीय व राज्य अध्यापक पुरस्कार विजेता शिक्षकों के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा शुरू की जा रही है। प्रयोग के तौर पर पहले चरण में लखनऊ मंडल में इन अध्यापकों के लिए स्मार्ट कार्ड बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
कार्ड बनवाने के लिए शिक्षक को मूल प्रमाणपत्र व उसकी छायाप्रति के साथ शिक्षा विभाग उप्र से जारी परिचय पत्र, एड्रेस प्रूफ, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, बैंक पासबुक, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज की दो फोटो लेकर आना होगा।
विज्ञापन
रजिस्ट्रेशन के दौरान मोबाइल नंबर भी देना होगा। फॉर्म भरने के बाद इसे शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि से सत्यापित करवाना होगा। 15 दिन बाद शिक्षा विभाग फोटो पहचान पत्र देखकर स्मार्ट कार्ड जारी करेगा।