फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Awadh's pride seen in Tabassum's painting and Mosaddiq's photo

Lucknow News: तबस्सुम की पेंटिंग व मोसद्दीक की फोटो में दिखी अवध की शान

Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Awadh's pride seen in Tabassum's painting and Mosaddiq's photo
प्रदर्शनी देखतीं युवतियां।
लखनऊ। यूथ हास्टल्स एशोसिएशन ऑफ इंडिया की राज्य शाखा शान-ए-अवध इकाई की रजत जयंती के मौके पर रविवार को कैसरबाग स्थित राज्य ललित कला अकादमी में पेंटिंग, फोटो प्रदर्शनी और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में अभिनय क्षेत्र में अवध की पहचान बनाने के लिए डॉ. अनिल रस्तोगी को यूथ हास्टल रत्न सम्मान से नवाजा गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन वित्त विभाग के सचिव शाहिद मंजर अब्बास रिजवी, राज्य ललित कला अकादमी की निदेशक डॉ. श्रृद्धा शुक्ला, एसएन लाल ने किया। इस दौरान चित्रकार तबस्सुम फात्मा की पेन से बनाई गयी 41 पेंटिंग व मुसद्दीक रजा कुम्मी के 35 छायाचित्रों की प्रदर्शनी भी लगी। तबस्सुम फात्मा की पेटिंग में अवध की धरोहर इमारतों को शानदार तरीके से प्रस्तुत किया गया। उन्होंने भगवान बुद्ध से जुड़े सारनाथ व अन्य जगहों की पेटिंग प्रस्तुत की। अंबेडकनगर के मूल निवासी व काफी समय ईरान में रखकर स्वदेश लौटे छायाकार मुसद्दीक रजा कुम्मी की फोटो ने भी अवध की शान दिखाई।
विज्ञापन


इस दौरान रागिनी श्रीवास्तव, आशुतोष अग्रवाल, खलील खान, डॉ. अवधेश द्विवेदी व मनोज श्रीवास्तव को संस्था ने यूथ हास्टल्स अवध गौरव सम्मान से नवाजा। बीस अन्य को यूथ हास्टल्स कर्तव्यभूषण सम्मान मिला। अकादमी ने स्वास्थ्य शिविर भी लगाया, जिसमें हृदयाघात से बचने के उपाय बताए गए। इकाई के सचिव पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि यूथ हास्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ट्रैकिंग, पर्यटन के माध्यम से एक-दूसरे की संस्कृति का आदान-प्रदान करने के क्षेत्र में सेवा प्रदान करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed