अवध पोलो कप का आगाज आज से
हवा में करतब दिखाते जवानों के साहसिक प्रदर्शन के बीच छावनी
सेना
ने इस बार शहरवासियों को अवध पोलो कप व साहसिक प्रदर्शन देखने के लिए
नि:शुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है।
इस प्रतियोगिता में सेना की तीन टीमें
अपनी चुनौती पेश करेंगी। इनमें आईएमए और एनडीए की टीमें आकर्षण का विशेष
केन्द्र होंगी।
खेल परिसर में नौ से 15 दिसंबर तक रोजाना दोपहर दो से शाम
छह बजे तक पोलो के मुकाबलों के साथ बैंड डिस्प्ले, पैरामोटर्स, टेंट
पिचिंग, स्काई डाइविंग और विंटेज कार रैली का आयोजन किया जाएगा।