{"_id":"6826534b99e0fbb66107bafd","slug":"avoiding-going-to-turkey-18-people-cancelled-their-air-tickets-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1206061-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: तुर्किये जाने से परहेज, 18 ने रद्द करवाए हवाई टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: तुर्किये जाने से परहेज, 18 ने रद्द करवाए हवाई टिकट
विज्ञापन
लखनऊ। बीते दिनों सीमा पर पाकिस्तान के साथ तनातनी का माहौल रहा। इस दौरान पाकिस्तान का साथ देने वाले तुर्किये से भारतीयों में भारी नाराजगी है। यही वजह है कि पर्यटक तुर्किये जाने से परहेज कर रहे हैं। इनमें व्यापारी भी शामिल हैं। तुर्किये जाने वाले 18 लोगों ने हवाई टिकट निरस्त करवाए हैं।
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल के लिए अमौसी एयरपोर्ट से कनेक्टिंग उड़ानें हैं। एयरवॉक टूर एंड ट्रेवेल्स के मालिक आतिफ ने बताया कि लखनऊ से पर्यटक, सराफा कारोबारी व मजहबी कार्यों से संबंधित लोगों की आवाजाही तुर्किये के लिए होती है। भारत व पाकिस्तान के बीच हालिया हालातों के बाद लोग तुर्किये जाने से बच रहे हैं।
बीते एक महीने में 30 से अधिक हवाई पैकेज बुक हुए थे। इनमें से 18 निरस्त करवाए जा चुके हैं। एयर टिकट, होटलों की बुकिंग आदि इसमें शामिल है। एयरवॉन ट्रेवेल्स के मो. तनवीर आलम ने कहा कि गर्मी की छुट्टियों में अब तुर्किये जाने के बजाय लोग यूरोप के पैकेज बुक करवा रहे हैं। इनकी संख्या में तेजी दर्ज हो रही है।
विज्ञापन
44,926 रुपये तक की हैं फ्लाइटें
अमौसी से इस्तांबुल के लिए सीधी उड़ानें नहीं हैं। कनेक्टिंग उड़ानों के जरिये यात्री दिल्ली जाते हैं। फिर वहां से इस्तांबुल की यात्रा करते हैं। इसमें 15 से 22 घंटे तक लगते हैं। लखनऊ से इस्तांबुल के पैकेज में एक ओर से इंडिगो एयरलाइन का किराया 23,680 रुपये, एयर इंडिया का 40,491 रुपये व सऊदिया एयरलाइंस का किराया 44926 रुपये तक है।