{"_id":"5f75ffa08ebc3e9bc3695d79","slug":"avneesh-awasthi-removed-the-charge-of-information-department-navneet-sehgal-s-responsibility","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, अवनीश अवस्थी से छिना गया सूचना विभाग, नवनीत सहगल को सौंपी जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार ने किया बड़ा फेरबदल, अवनीश अवस्थी से छिना गया सूचना विभाग, नवनीत सहगल को सौंपी जिम्मेदारी
Thu, 01 Oct 2020 10:58 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 01 Oct 2020 10:58 PM IST
विज्ञापन
नवनीत सहगल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम व निर्यात प्रोत्साहन विभाग के साथ-साथ सूचना विभाग का भी प्रभार सौंपा है। इसी तरह संजय प्रसाद को प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के साथ सूचना विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। अवनीश अवस्थी से सूचना विभाग वापस लेकर गृह विभाग का अपर मुख्य सचिव व यूपीडा का सीईओ बनाए रखा गया है।
सरकार ने बृहस्पतिवार को छह आईएएस अफसरों की तैनाती में फेरबदल कर दिया। इस अहम फेरबदल में अपर मुख्य सचिव समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ मनोज सिंह को उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की कमान सौंपी गई है। उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के प्रमुख सचिव बाबूलाल मीणा को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। प्राविधिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात सरोज कुमार को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। पिछले दिनों पूर्वांचल निगम के एमडी के. बालाजी का तबादला मेरठ के डीएम पद पर किया गया था। इसके बाद से एमडी का पद खाली चल रहा था।