फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   aviod nonveg and alcohal for health

नॉनवेज और शराब से कीजिए तौबा, टेंशन नहीं होगी 'हाइपर'

Sun, 17 Nov 2013 09:33 PM IST
अतुल भारद्वाज/लखनऊ
अतुल भारद्वाज/लखनऊ Updated Sun, 17 Nov 2013 09:33 PM IST
विज्ञापन
aviod nonveg and alcohal for health

अगर आप नॉनवेज के शौकीन हैं तो यह आपके दिल और दिमाग दोनों के लिए खतरनाक हो सकता है।

विज्ञापन


लाइफ स्टाइल में जरूरी बदलाव के बाद हाई ब्लड प्रेशर से राहत मिल सकती है। इसके लिए आपको अपनी भोजन शैली में थोड़ा बदलाव करते हुए नॉनवेज और घी को आहार से बाहर करना होगा।

अगर शराब सेवन करते हैं तो स्वस्थ रहने के लिए इस आदत को भी छोड़ देना होगा। 15 सितंबर से 30 अक्तूबर तक हॉस्पिटल की ओपीडी में आने वाले 30 साल तक के मरीजों पर एक स्टडी की गई।
विज्ञापन


इसमें पाया गया कि हाइपरटेंशन के लिए पॉजिटिव पाए गए लोगों में 55 प्रतिशत तक मरीज नॉनवेज खाने वाले थे। स्टडी करने वाले डॉ.प्रज्ञा वर्मा और डॉ.रतन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इन मरीजों को नॉनवेज बंद करने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद जांच में सामने आया कि नॉनवेज नहीं खाना उनकी सेहत के लिए काफी मुफीद रहा। यही बात शराब का सेवन करने वाले मरीजों पर भी लागू की गई।

टीम के मुताबिक, स्टडी में यह जानने की कोशिश की गई कि लाइफ स्टाइल बदलने का क्या असर होता है? इसमें मरीजों को फायदा ही मिला। डॉक्टरों के मुताबिक, अगर लाइफस्टाइल और डायट पर ध्यान दिया जाए तो हाइपरटेंशन को नियंत्रित किया जा सकता है।


खाने में करें सोया का इस्तेमाल
प्रो. चिदंबरम का कहना था कि खाने में सोया का इस्तेमाल भारत में बहुत कम होता है। इसमें आइकोप्लेनिया नामक तत्व होता है,जो सोडियम को नियंत्रित करता है। यह हाइपरटेंशन को भी ट्रीटमेंट देने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed