{"_id":"59dde4a54f1c1bf3538b6f26","slug":"availability-of-seats-in-trains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दीपावली पर सफर मुश्किल, ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली पर सफर मुश्किल, ट्रेनों में बढ़ी वेटिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Wed, 11 Oct 2017 03:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपावली पर ट्रेन से दिल्ली, मुंबई से राजधानी आना-आना आसान नहीं दिख रहा है। खास कर दिल्ली व मुम्बई की ट्रेनों में वेटिंग के चलते लोग बसों व फ्लाइट की ओर रुख कर सकते हैं। हालांकि हवाई सफर का किराया भी बढ़ता जा रहा है।
19 अक्तूबर को परिवार संग दीपावली मनाने के लिए राजधानी आने वालों को ट्रेनों में कन्फर्म सीट के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है। वहीं, वापसी में कन्फर्म सीट को तत्काल का ही सहारा रह गया है। दीपावली के बाद लखनऊ से दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में लम्बी वेटिंग है।
20 अक्तूबर को एसी एक्सप्रेस (12429) में 46, 21 व 22 अक्तूूबर को 279 व 337 वेटिंग है। गोमती एक्सप्रेस (12419) में 20, 21 व 22 अक्तूूबर को 06, 72 व 192 वेटिंग है। लखनऊ मेल (12229) में इन दिनों की वेटिंग क्रमश: 21, 157 व 316 और शताब्दी एक्सप्रेस (12003) में 334, 169 व 196 वेटिंग है।

फ्लाइट के लिए ज्यादा करना होगा खर्च
डेमो
- फोटो : डेमो
यही स्थिति लखनऊ से मुंबई जाने वाली ट्रेनों की है। पुष्पक एक्सप्रेस (12533) में 20, 21 व 22 अक्तूबर को 55, 130 व 91 वेटिंग है तो अवध एक्सप्रेस (19038) में यह 11, 36 व 58 है। गोरखपुर एलटीटी एक्सप्रेस (12541) में वेटिंग क्रमश: 16, 40 व 83 पहुंच गई है। हालांकि, रेलवे अधिकारियों का दावा है कि यात्रियों के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, जिससे कन्फर्म सीटों की दिक्कत नहीं होगी।
दीपावली बाद प्लेन से दिल्ली व मुम्बई जाने के लिए खासा खर्च करना पड़ेगा। लखनऊ से मुम्बई की फ्लाइट का किराया 20, 21 व 22 अक्तूबर को क्रमश: 6049, 7939 व 13100 रुपये है। लखनऊ-दिल्ली का किराया इन तारीखों पर क्रमश: 3949, 5290 व 6970 रुपये है, जो सामान्य से काफी अधिक है।