{"_id":"67c0caa60362e0d6aa0c2f13","slug":"avadh-shilp-grams-account-seized-for-house-tax-arrears-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1096342-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गृहकर बकाये पर अवध शिल्प ग्राम का खाता सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गृहकर बकाये पर अवध शिल्प ग्राम का खाता सीज
विज्ञापन
लखनऊ। नोटिस व बिल जारी करने के बाद भी बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने आवास विकास परिषद के अवध शिल्प ग्राम ऑडिटोरियम का बैंक खाता बृहस्पतिवार को सीज कर दिया। 1,68,35,859 रुपये का गृहकर बकाया रहने पर कार्रवाई की गई है।
जोनल अधिकारी अजीत राय ने बताया कि कर वसूली के लिए व्यक्तिगत प्रयास भी किए गए, लेकिन परिषद ने चार साल का बकाया टैक्स जमा नहीं किया। इसके बाद नगर निगम अधिनियम के तहत शिल्पग्राम का यूनियन बैंक की इंदिरानगर शाखा में चल रहा खाता सीज किया गया। जब तक गृहकर जमा नहीं होगा, तब तक खाते से कोई लेन-देन नहीं होगा।
नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि बीबीडी ग्रीन सिटी के सनब्रीज-1 व 2 की आवासीय समितियां परिसर में न गृहकर शिविर लगने दे रही हैं और न ही टैक्स जमा कर रही हैं। यह क्षेत्र सीमा विस्तार के बाद नगर निगम में आया है। यहां पर साल 2020 से कर लिया जाना है। नगर निगम अभी विस्तारित क्षेत्र में बकाया टैक्स पर ब्याज नहीं लगा रहा है, लेकिन विरोध को देखते हुए अब यहां रहने वालों को बिल जारी करेगा। इसमें बकाया पर ब्याज भी लगाएगा।