फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   avadh festival

भोजपुरी गीतों से सजी अवध की शाम, कवि सम्मेलन में रचनाकारों ने बांधा समां

Sun, 14 Feb 2021 09:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
avadh festival
लखनऊ। आशियाना स्थित कथा मैदान में चल रहे अवध महोत्सव में रविवार की शाम भोजपुरी गीतों के नाम रही। गायिका प्रिया पाल ने अपनी खनकती आवाज में देवी गीत से कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद राम लखन दोनों भइया... सुनाकर श्रोताओं को भक्ति सागर में डुबोया। उन्होंने रेलिया बैरन पिया..., जुग जुग जियत ललनवा... और सरौता कहां भूल आए मोरे ननदोइया... जैसे हिट भोजपुरी गीतों से श्रोताओं को झुमाया। दीपिका राय के निर्देशन में प्रेक्षा सिद्धार्थ, श्रुति कौशल व प्रत्युशा सिद्धार्थ ने गीतों पर नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं, पीके फैमिली संस्था की ओर से कवि सम्मेलन हुआ, जिसमें डॉ. अंजना कुमार, सुबोध सुलभ, रंजीत शर्मा व संदीप सुरला ने कविताओं से श्रोताओं को खूब आनंदित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता केके अग्निहोत्री ने की। मंच का संचालन हरि बहादुर सिंह ने की। इस अवसर पर अनंत अनुनाद साहित्यिक मंच की ओर से भी कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें घनानंद पांडेय, सुनील कुमार बाजपेई, हौसला प्रसाद, रूपा पांडेय, रंजना गुप्ता, मृगांक श्रीवास्तव, गौरी शंकर वैश्य सहित अन्य कवियों ने शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह व उपाध्यक्ष एनबी सिंह, पवन पाल, अनुराग शाह, संपूर्ण शुक्ला, अरविंद सक्सेना समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed