{"_id":"68868dcd6326d4feec065e48","slug":"auto-overturned-during-overtaking-five-injured-one-serious-lucknow-news-c-13-knp1002-1312706-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: ओवरटेक के दौरान ऑटो पलटा, पांच घायल, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: ओवरटेक के दौरान ऑटो पलटा, पांच घायल, एक गंभीर
Mon, 28 Jul 2025 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Mon, 28 Jul 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
मलिहाबाद। रहीमाबाद के जिंदौर गांव में रविवार शाम वाहन को ओवरटेक करते समय ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक व पांच सवारियां घायल हो गईं। इनमें महिला की हालत गंभीर है।
इंस्पेक्टर रहीमाबाद आनंद कुमार के मुताबिक रविवार शाम मलिहाबाद के छोटी कसमंडी निवासी चालक राजा मलिहाबाद से ऑटो में पांच सवारियों को बैठाकर रहीमाबाद की ओ जा रहे थे। शाम छह बजे जिंदौर गांव के पास अज्ञात वाहन को ओवरटेक करते समय राजा का ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो के नीचे सभी दब गए। हादसे से अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने ऑटो सीधा कर सभी को निकाला। पुलिस ने घायल राजा, यात्री संडीला के गोसवा निवासी अंशु सिंह, उनकी पत्नी विमला सिंह, राजाजीपुरम की खुशबू, तरौना निवासी सरोजनी, सीटू व एक अन्य युवक को सीएचसी पहुंचाया। यहां विमला को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार कर छुट्टी दे दी गई।