फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   auto number in xuv

ऑटो का नंबर डालकर चला रहा था एक्सयूवी ट्रैफिक पुलिस ने सीज किया

Tue, 16 Feb 2021 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
auto number in xuv
लखनऊ। पीजीआई ट्रैफिक पुलिस ने तेलीबाग चौराहे पर एक एक्सयूवी को रोकर कागज चेक किए तो ट्रैफिक पुलिस वालों के होश उड़ गए। उस एक्सयूवी पर ऑटो का नंबर पड़ा था और गाड़ी कोई दूसरा व्यक्ति चला रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने तत्काल गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन

तेलीबाग चौराहे पर टीएसआई भारत वीर सिंह ड्यूटी कर रहे थे। उसी समय प्रयागराज की ओर से एक एक्सयूवी गाड़ी आती दिखाई पड़ी। ट्रैफिक सिपाहियों ने गाड़ी को रुकवाया तो ड्राइवर ने रौब दिखाने का प्रयास किया। तभी टीएसआई भारत वीर ने गाड़ी के कागज मांगे तो यह देखकर दंग रह गए कि गाड़ी में जो नंबर पड़ा था वह नंबर एक्सयूवी में नहीं था। आरसी में परमानंद कुशवाहा का नाम था। पूछने पर चालक इसरार अहमद ने बताया कि वह प्रयागराज से आ रहा है। गाड़ी में गलती से नंबर पड़ गया है। टीएसआई ने गाड़ी को सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed