{"_id":"7aaf74b81f7341e66558a6f5763fdd1b","slug":"auto-drivers-protest-in-front-of-checking-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेकिंग दस्ते को ही घेर लिया अराजक टैंपो वालों ने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेकिंग दस्ते को ही घेर लिया अराजक टैंपो वालों ने
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 22 Aug 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन विभाग ने बृहस्पतिवार को ज्यादा किराया वसूलने और अधिक सवारी ढोने की शिकायत पर टैंपो एवं ऑटो के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
इस चेकिंग के दौरान डालीगंज में टैंपो ड्राइवरों ने दस्ते का घेराव कर पांच घंटे तक संचालन ठप रखा। प्रदर्शनकारियों ने चेकिंग दस्ते पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
संचालन ठप होने के कारण चौक से निशातगंज रूट की सवारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यातायात अधिकारी के नेतृत्व में दोपहर करीब 12 बजे दस्ते ने डालीगंज में चेकिंग शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान एक टैंपो में आठ के बजाय 10 सवारियां मिली। साथ ही सवारियों ने चौक से निशातगंज का किराया छह रुपये के बजाय दस रुपये वसूलने की शिकायत की।
दस्ते ने टैंपो के चालान की प्रक्रिया शुरू की तो अन्य ड्राइवरों ने टैंपो से सवारियों को उतार कर संचालन ठप कर दिया। दूसरे टैंपो ड्राइवरों ने इसका विरोध किया तो मारपीट हुई।
लेकिन बाद में जो टैंपो जहां था उसने सवारी को वहीं पर उतार करके संचालन ठप कर दिया। ड्राइवरों ने विश्वविद्यालय रोड पर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।
बढ़ाने के बजाए घटा दिया किराया
टैंपो एवं टैक्सी महासंघ के राजेश राज ने बताया कि परिवहन विभाग ने खुद ही ड्राइवरों को संचालन ठप करने के लिए बाध्य किया है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2010 से टैंपो का चौक से निशातगंज का किराया आठ रुपये वसूल किया जा रहा है। विभाग ने अब इस किराए को बढ़ाने के बजाय आठ से घटाकर छह रुपये कर दिया है।
उन्होंने बताया कि ड्राइवर टैंपो में छह रुपये प्रति सवारी किराया वसूल करके और आठ सवारी बैठाकर न तो मालिक को कोटा पूरा कर सकेंगे और न खुद कमाई कर पाएंगे।