फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Auto driver attacked with knife in a dispute over picking up a passenger

Lucknow News: सवारी बैठाने के विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से हमला

Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jul 2025 02:01 AM IST
विज्ञापन
Auto driver attacked with knife in a dispute over picking up a passenger
लखनऊ। पीजीआई थानाक्षेत्र में सोमवार सुबह सवारी बैठाने के विवाद पर तीन लोगों ने ऑटो चालक का पीछा किया और उस पर चाकुओं से छह वार किए। राहत की बात यह रही कि गंभीर चोट नहीं आई। पीजीआई पुलिस ने मारपीट, धमकी की धारा में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

उतरेठिया निवासी रामानंद के मुताबिक सोमवार सुबह 9:30 बजे वह शहीद पथ के नीचे ऑटो से सवारियां उतार रहे थे। तभी वृंदावन कॉलोनी के सागर, सौरभ और रामजी तिवारी भी ऑटो लेकर आ गए। रामानंद ने बताया कि सौरभ के ऑटो में उनका परिचित सवार था। रामानंद को देखकर वह उनके ऑटो में सवार हो गया। इसे लेकर तीनों विवाद करने लगे। रामानंद ऑटो लेकर तेलीबाग की ओर जाने लगे तो तीनों ने पीछा कर उन्हें रोका और छह से हमला कर दिया। राहगीरों ने तीनों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक आरोपियों पर शांतिभंग में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed