फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Australian MP and Minister Jason Wood praised Chief Minister Yogi for better handling of covid

ऑस्ट्रेलिया में बजा यूपी के बेहतरीन कोविड प्रबंधन का डंका : ऑस्ट्रेलियाई सांसद एवं मंत्री जेसन वुड ने की मुख्यमंत्री योगी की प्रशंसा

Wed, 15 Sep 2021 02:34 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 15 Sep 2021 02:34 AM IST
सार

ऑस्ट्रेलियाई सांसद एवं मंत्री जेसन वुड ने ट्वीट कर लिखा कि हम यूपी के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। संस्कृति और विकास के संवर्धन के लिए हम लोग यूपी सरकार के साथ काम करेंगे।

विज्ञापन
Australian MP and Minister Jason Wood praised Chief Minister Yogi for better handling of covid
योगी आदित्यनाथ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 24 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश के बेहतर कोविड प्रबंधन की तारीफ विदेशों में भी हो रही है। ट्रिपल-टी की रणनीति पर काम करने वाले योगी के यूपी मॉडल ने कम समय में कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाई है। ऑस्ट्रेलियाई सांसद एवं मंत्री जेसन वुड ने राज्य में कोविड -19 के प्रकोप को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रशंसा की है। उन्होंने यूपी सरकार के साथ काम करने की इच्छा भी व्यक्त की।

विज्ञापन


उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर लिखा कि हम उत्तर प्रदेश के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं। संस्कृति और विकास के संवर्धन के लिए हम लोग उत्तर प्रदेश सरकार के साथ काम करेंगे।  कोविड 19 प्रबंधन के लिए योगी के यूपी मॉडल से प्रेरित होकर उन्होंने आगे लिखा कि सीएम योगी को धन्यवाद। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुझे अपना संदेश दिया। इस कठिन समय में यूपी सरकार के कोविड नियंत्रण प्रयासों की सराहना करें।
विज्ञापन


योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर
योगी के यूपी मॉडल की चर्चा चारों ओर है। कोरोना संक्रमण पर लगाम लगाने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को मुम्बई हाईकोर्ट, सुप्रीमकोर्ट, डब्ल्यूएचओ ने भी सराहा है। योगी सरकार ने ट्रिपल-टी नीति के चलते कम समय में केसों पर लगाम लगाई है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में मेडिकल किट वितरण, सैनिटाइजेशन, टेस्टिंग, टीकाकरण के साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं का तेजी से विस्तार किया गया। सर्वाधिक टेस्टिंग और टीकाकरण कर यूपी ने दूसरे देशों और प्रदेशों के समक्ष नजीर पेश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी हुई ऑस्ट्रेलिया में सीएम योगी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया के संसद सदस्य क्रेग केली ने यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के कोरोना प्रबंधन की तारिफ कुछ दिन पहले ही की थी। उन्होंने आइवरमेक्टिन के प्रयोग साथ प्रदेश में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट डेल्टा को नियंत्रित करने के लिए प्रदेश सरकार की नीतियों को सराहा था।  सांसद क्रेग केली ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने आइवरमेक्टिन टैबलेट का प्रयोग कर दूसरी लहर पर अंकुश लगाया है। वहीं, कनाडा के एक निवेशक पैट्रिक ब्रुकमैन ने ‘क्रशिंग द कर्व’ में योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व का जिक्र करते हुए यूपी मॉडल ऑफ कोविड प्रबंधन की सराहना की थी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed