फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Atul Rai Case: Another officer was charged, Additional Superintendent of Police Vikas Chandra Tripathi suspended

अतुल राय प्रकरण : एएसपी निलंबित, डीएसपी गिरफ्तार, 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेजा

Thu, 30 Sep 2021 08:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 30 Sep 2021 08:15 PM IST
सार

बाराबंकी से हिरासत में लिए गए निलंबित सीओ अमरेश को वाराणसी में गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा शर्मा ने अमरेश को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। 

विज्ञापन
Atul Rai Case: Another officer was charged, Additional Superintendent of Police Vikas Chandra Tripathi suspended
suspend - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घोसी से बसपा सांसद अतुल राय और दुष्कर्म पीड़िता प्रकरण में सरकार ने वाराणसी में तैनात तत्कालीन अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। विकास पर यह कार्रवाई तत्कालीन डीएसपी अमरेश बघेल द्वारा अतुल राय के पक्ष में तैयार की गई रिपोर्ट को बिना जांच के आगे बढ़ाए जाने को लेकर की गई है।

विज्ञापन


इस बीच, बाराबंकी से हिरासत में लिए गए निलंबित सीओ अमरेश को वाराणसी में गिरफ्तार कर बृहस्पतिवार सुबह कोर्ट में पेश किया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट ऋचा शर्मा ने अमरेश को 14 दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जिला जेल भेज दिया। उस पर पीड़िता व गवाह को आत्महत्या के लिए उकसाने समेत कई आरोप हैं। उसके खिलाफ अतुल राय की मदद करने, फर्जी तरीके से सुबूत तैयार करने को लेकर लंका थाने में नया केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रयागराज में एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर होकर वाराणसी के भेलूपूर सर्किल के तत्कालीन इंचार्ज अमरेश बघेल ने अतुल राय के पक्ष में बयान दे दिया था। कोर्ट में सरकार के खिलाफ बयान देने पर शीर्ष स्तर पर अधिकारियों ने नाराजगी भी जताई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed