39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से संचालित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 का आयोजन रविवार को किया गया। लखनऊ में अवध कॉलिजिएट व सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। इसके अलावा गोंडा, फैजाबाद व सुल्तानपुर में भी परीक्षा का अयोजन किया गया। इन सभी केंद्रों पर परीक्षा सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू हुई। बड़ी संख्या में छात्र अपने माता-पिता के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने की अनुमति थी। इस बार परीक्षा ओएमआर शीट के माध्यम से ली सम्पन्न कराई गई। इससे पहले 29 अक्तूबर को पहले चरण की परीक्षा 39 शहरों के 40 परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। उल्लेखनीय है कि इस बार एक लाख से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन फार्म भरे थे।
अवध में 1903 ने दी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
अपनी प्रतिभा और लगन के बलबूते सुनहरे भविष्य का सपना देख रहे छात्र-छात्राओं ने ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की ओर से आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2017 में उत्साह दिखाया। लखनऊ के दो परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में 694 अभ्यर्थी शामिल हुए। जबकि अवध के ही फैजाबाद, गोंडा व सुल्तानपुर जिले में 1209 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। परीक्षा में आए आसान सवालों से अभ्यर्थी खुश दिखे।
राजधानी के सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 502 तो अवध कॉलिजिएट में 192 अभ्यर्थी शामिल हुए। फैजाबाद के गुरुनानक इंटर कॉलेज में 402, सुल्तानपुर के सेंट जेवियर्स सीनियर सेकंडरी स्कूल में 592 और गोंडा के एससीपीएम मेडिकल कॉलेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में बने केंद्र में 215 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।
वहीं, लखनऊ में दो कॉलेजों में हुई परीक्षा में बड़ी संख्या में मेधावी शामिल हुए। उत्साह का आलम यह था कि सुबह 10 बजे से होने वाली परीक्षा के लिए बच्चे अपने अभिभावकों संग सुबह आठ बजे से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंच गए। अभिभावकों और विद्यार्थियों ने ‘अमर उजाला’ के इस प्रयास की खूब सराहना की।राजधानी में अवध कॉलिजिएट व सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज में परीक्षा का आयोजन किया गया।
सुबह 8 बजे से ही विद्यार्थी अपने परिवारीजनों के साथ परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। नौ बजे तक काफी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा केंद्र पहुंच गए। स्टूडेंट्स में परीक्षा को लेकर काफी उत्साह था। सुबह साढ़े नौ बजे विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। दस बजे पेपर दिया गया। जवाब ओएमआर शीट पर देना था। डेढ़ घंटे के पेपर में विद्यार्थियों को 100 बहुविकल्पीय प्रश्न हल करने थे। अवध कॉलिजिएट व सेंट जोसेफ इंटर कॉलेज के प्राचार्य व शिक्षकों ने पूरी परीक्षा का कुशल संचालन किया। यह परीक्षा 9वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति देने के लिए आयोजित की गई।