फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attept to suicide by girl in front of vidhan bhavan

विधानभवन के सामने दुष्कर्म पीड़िता ने किया आत्मदाह का प्रयास

Thu, 11 Mar 2021 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 02:10 AM IST
विज्ञापन
attept to suicide by girl in front of vidhan bhavan
लखनऊ। विधानभवन के सामने बुधवार को सुल्तानपुर से आई दुष्कर्म पीड़ित युवती ने खुद पर केरोसिन डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। हालांकि गेट पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने समय रहते उसे पकड़ लिया। युवती को पहले हुसैनगंज थाने और फिर हजरतगंज कोतवाली ले जाया गया। जहां युवती की समस्या सुनने के बाद कार्रवाई का आश्वासन देकर उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र की एक युवती बुधवार को विधानभवन के गेट नंबर पांच के सामने पहुंची और केरोसिन से भरी बोतल अपने शरीर पर उड़ेल ली। इससे पहले कि वह आग लगाती, वहां मुस्तैद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। युवती को तत्काल हुसनैगंज थाने ले जाया गया, जहां से उसे हजरतगंज कोतवाली भेज दिया गया। वहां पूछताछ में युवती ने बताया कि वह सुल्तानपुर के दोस्तपुर की रहने वाली है।
विज्ञापन

आरोप है कि छह जनवरी को दोस्तपुर के ही कटरिया महरुआ, अंबेडकरनगर निवासी राजू वर्मा और अजय निवासी दोस्तपुर, सुल्तानपुर ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवती के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आरोपी राजू वर्मा को मौके से पकड़कर यूपी-112 की पुलिस टीम को सौंपा था। युवती का कहना है कि मामले में सात जनवरी को ही दोनों आरोपियों के खिलाफ दोस्तपुर थाने में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बावजूद न तो पकड़े गए आरोपी राजू वर्मा को जेल भेजा गया और न ही दूसरे आरोपी अजय की अब तक गिरफ्तारी हुई है। युवती का कहना है कि आरोपी व उनके साथी एसिड अटैक और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुल्तानपुर के पुलिस अधिकारियों से शिकायत पर भी सुनवाई न होने पर वह आत्मदाह करने विधानसभा के सामने पहुंची थी। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्यामबाबू शुक्ल ने दोस्तपुर के प्रभारी निरीक्षक से बात करके पूरे मामले की जानकारी लेने के साथ ही कड़ी कार्रवाई करने को कहा। इसके बाद पीड़िता को सुरक्षा का आश्वासन देकर सुल्तानपुर भेज दिया गया।

आरोपी को छोड़ने का आरोप निराधार : एएसपी
सुल्तानपुर। एएसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पीड़िता की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। दोनों आरोपी फरार चल रहे हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बनाई गईं हैं। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। पीड़िता की हर हाल में सुरक्षा की जाएगी। एएसपी का कहना है कि आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़ने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed