फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to woo Gen-Z through Ishaan Anand Mayawati new strategy to win UP elections

अब ईशान पर मायावती का दांव: युवा चेहरे के जरिये जेन-जी को साधने की कोशिश, यूपी फतह को बसपा की नई रणनीति!

Tue, 08 Sep 2026 09:00 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 08 Sep 2026 09:00 AM IST
सार

आकाश आनंद के बाद मायावती ने अब ईशान आनंद पर दांव चला है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि युवा चेहरे के जरिये जेन-जी को साधने की कोशिश है। यूपी फतह करने को बसपा नई रणनीति के साथ मैदान में दिख रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
attempt to woo Gen-Z through Ishaan Anand Mayawati new strategy to win UP elections
ईशान आनंद पर मायावती का दांव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा में आकाश की जगह ईशान को राजनीति में लाने की मायावती की रणनीति के पीछे जेन-जी को वजह माना जा रहा है। इसके जरिये मायावती ने यह संदेश दिया है कि पार्टी में युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाया जा रहा है। साथ ही आकाश को हटाए जाने से उपजी नाराजगी को भी कम करने की कवायद की गई है। दरअसल आकाश युवा वर्ग में खासे लोकप्रिय होते जा रहे हैं।

विज्ञापन

कई पदाधिकारियों का बढ़ा कद

मायावती ने कई पदाधिकारियों का कद भी बढ़ाया है। हाल ही में पार्टी से बाहर किए गए रणधीर सिंह बेनीवाल की वापसी के बाद उनको पूर्व की तरह सहारनपुर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर का प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह नेशनल कोआर्डिनेटर रामजी गौतम और लालाराम को भी कई अन्य राज्यों का प्रभार सौंपा गया है। इसके अलावा विपुल कुमार को हरियाणा का प्रभारी बनाया गया है।

विज्ञापन

कारोबार संभाल रहे थे ईशान

सक्रिय राजनीति में आने से पहले ईशान आनंद अपने पिता आनंद कुमार का कारोबार संभाल रहे थे। उन्होंने भी अपने बड़े भाई आकाश आनंद की तरह लंदन में पढ़ाई की है। करीब 27 वर्षीय ईशान को मायावती ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर सबसे मिलवाया था। इसके बाद से उनके राजनीति में आने के कयास लगने लगे थे। उनका विवाह नोएडा के कारोबारी की बेटी राधिका खन्ना से बीते वर्ष 24 अप्रैल को हरियाणा में हुई थी, जिसमें मायावती भी मौजूद थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed