फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to run car over parking operator in minor dispute

Lucknow News: मामूली विवाद में पार्किंग संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश

Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 12 Feb 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Attempt to run car over parking operator in minor dispute
मामूली विवाद में पार्किंग संचालक पर कार चढ़ाने की कोशिश
लखनऊ। कृष्णानगर में मामूली विवाद पर परिचितों ने पार्किंग संचालक आलमबाग के दामोदर नगर निवासी अभिमन्यु गिरि पर दो बार कार चढ़ाने का प्रयास किया। गनीमत रही कि वह बच गए। पुलिस ने छह नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


अभिमन्यु के मुताबिक छह फरवरी को रात 12.30 बजे वह और उनके परिचित अभिषेक शर्मा, शिखर गुप्ता, दिलीप यादव, प्रभाकर चौहान, सैम काजी, आतीष कुमार व दस अज्ञात लोग कृष्णानगर में कोचिंग संस्थान के पास खड़े थे। इस दौरान अभिमन्यु का अभिषेक से किसी बात पर विवाद हो गया। वह घर जाने लगे। आरोप है कि आगे बढ़े ही थे कि अभिषेक व उसके साथियों ने उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया। वह किसी तरह बच गए। अभिमन्यु ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और थाने जाने लगे। फिनिक्स मॉल के पास फिर उन पर कार चढ़ाने का प्रयास किया गया। भीड़ जुटने पर आरोपी भाग निकले। इंस्पेक्टर कृष्णानगर पीके सिंह के मुताबिक फुटेज खंगाली जा रही हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed