फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attempt to Rape

घर में अकेली युवती से नौकर ने किया दुष्कर्म का प्रयास

Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
attempt to Rape
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार इलाके के एक नामी अपार्टमेंट में रहने वाली युवती को फ्लैट में अकेला पाकर उसके नौकर ने छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। युवती ने नौकर के हाथ में दांत से काटकर किसी तरह खुद को उसके चंगुल से छुड़ाया और बेटी संग फ्लैट से निकलकर शोर मचाया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गया। पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने में आरोपी नौकर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने नौकर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गोमतीनगर विस्तार के एक नामी अपार्टमेंट में एक युवती अपने पति व बेटी संग रहती है। हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बलहेरा गांव का रहने वाला जोगेंद्र कनौजिया उनके यहां नौकरी करता है। शनिवार दोपहर युवती का पति ऑफिस गया था। वह बेडरूम में और बेटी दूसरे कमरे में थी। दोपहर में युवती ने नौकर से खाना देने के लिए कहा। इस पर नौकर बेडरूम में आया और दरवाजा अंदर से बंदकर युवती को दबोच लिया। युवती ने पति को फोन करने का प्रयास किया तो नौकर ने मोबाइल छीनकर फेंक दिया। नौकर ने दुष्कर्म का प्रयास किया तो युवती ने नौकर के हाथ में दांत से काटकर किसी तरह खुद को छुड़ाया और बेटी संग फ्लैट से भागकर शोर मचाते हुए सीढ़ियों से नीचे भागी। कई पड़ोसी अपने फ्लैट से निकल आए तो नौकर भाग गया। पति के लौटने पर पीड़िता ने गोमतीनगर विस्तार थाने जाकर युवती ने तहरीर दी। गोमतीनगर विस्तार इंस्पेक्टर दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी नौकर जोगेंद्र कनौजिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed