{"_id":"62ace0d4bc976b25c46d4abf","slug":"attempt-to-kidnap-of-girl-student-lucknow-news-lko635672716","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग से घर जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, कूदकर बचाई जान, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोचिंग से घर जा रही छात्रा को अगवा करने की कोशिश, कूदकर बचाई जान, आरोपी हिरासत में
विज्ञापन
छात्रा को अगवा करने की कोशिश में पुलिस ने आरोपित को हिरासत में लिया। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबग्गा के बरावन कला से कोचिंग पढ़कर घर लौट रही छात्रा को ई-रिक्शा चालक ने अगवा करने की कोशिश की। छात्रा ने शोर मचाया, लेकिन कोई मदद को आगे नहीं आया।
मौका देखकर छात्रा ई-रिक्शा से कूद गई। उसके सिर पर गंभीर चोट लग गई। परिवारीजनों को सूचना दी। इसके बाद अस्पताल ले गए और वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
आम्रपाली इलाके में रहने वाली बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। वह दुबग्गा इलाके के बरावनकला में कोचिंग पढ़ती है। शुक्रवार शाम को ई-रिक्शा पर बैठकर कोचिंग से घर जा रही थी।
विज्ञापन
तभी चालक ने जंगी होटल दुबग्गा पर ना रोककर ई-रिक्शा की रफ्तार बढ़ा दी। ई-रिक्शा नहीं रुका तो छात्रा ने शोर मचाना शुरू किया, लेकिन चालक रफ्तार से चलता रहा। जब कोई रास्ता नहीं दिखा तो छात्रा ने ई-रिक्शे से छलांग लगा दी।
इसके कारण वह गंभीर रूप से चोटिल हो गई। इसके बाद छात्रा की सूचना पर पहुंची परिवारीजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके सिर में पांच टांके लगाए गए।
इसके बाद घर भेज दिया गया। छात्रा के परिजनों ने बताया कि लिखित में दुबग्गा पुलिस को तहरीर दे दी गई है।
प्रभारी निरीक्षक अनिल प्रकाश सिंह के मुताबिक, अभिषेक नाम के युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में छात्रा के मामा संतोष ने केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर को भी जानकारी दी है।