फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attempt to kidnap Income Tax officer's daughter

Lucknow News: इनकम टैक्स कर्मी की बेटी को अगवा करने का प्रयास

Sun, 08 Mar 2026 01:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 08 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attempt to kidnap Income Tax officer's daughter
लखनऊ। फैजुल्लागंज में शनिवार सुबह इनकम टैक्स कर्मी की नाबालिग बेटी के अपहरण का प्रयास किया गया। मास्क लगाए दो युवक उसे जबरन ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में कोचिंग के छात्रों को देखकर आरोपी किशोरी को छोड़कर भाग गए। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन


फैजुल्लागंज निवासी इनकम टैक्स कर्मी के अनुसार, उनकी 15 वर्षीय बेटी ने इस वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा दी है। शनविार सुबह करीब 9:30 बजे घर से करीब 150 मीटर दूर मंदिर से लौटते समय मास्क लगाए दो युवकों ने उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। आरोपी जबरन उसे ले जाने लगे। इसी दौरान पास में स्थित कोचिंग के छात्र वहां खड़े थे। उन्हें देखकर आरोपी घबरा गए और बेटी को छोड़कर भाग निकले।
विज्ञापन


आरोप है कि वह लिखित शिकायत लेकर घैला चौकी पहुंचे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने यह कहकर लौटा दिया गया कि आरोपी दोबारा दिखाई दें तो सूचना दें।

एडिशनल इंस्पेक्टर अंजनी कुमार मिश्रा ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। उनका कहना है कि पीड़ित परिवार ने थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्रा ने भी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed