फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on women in nagar kotwali in Balrampur.

Balrampur: खेत पर गया था पति... घर में दोनों पत्नियों पर जानलेवा हमला... एक की मौत, दूसरी घायल

Mon, 27 Jan 2025 04:50 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 27 Jan 2025 04:50 PM IST
सार

बलरामपुर नगर कोतवाली में दो महिलाओं पर हुए जानलेवा हमले में एक की मौत हो गई जबकि दूसरी घायल हो गई। दोनों महिलाओं पर चाकू से हमला हुआ है।

विज्ञापन
Attack on women in nagar kotwali in Balrampur.
अस्पताल में भर्ती घायल महिला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बलरामपुर नगर कोतवाली के कटरा शंकर नगर की एक बुजुर्ग महिला की चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई वहीं दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना रविवार की रात 10 बजे की है। गांव के जमील ने बताया कि वह रविवार की रात साढ़े नौ बजे खाना-खाने के बाद खेत की रखवाली के लिए चला गया। खेत के पास ही वह रात में रहता है। उसने दो शादी की हैं, दोनों पत्नियां घर में ही सो रहीं थी।

विज्ञापन


अचानक कोई व्यक्ति घर में घुसा और दोनों महिलाओं पर हमला कर दिया। घायलावस्था में ही उसकी दूसरी पत्नी शबनम ने मोबाइल पर घटना की उसे सूचना दी। वह घर पहुंचा तो देखा कि पहली पत्नी  समसुलनिशा (62) खून से लथपथ जमीन पर पड़ी है।
विज्ञापन


दूसरी पत्नी को भी चाकू लगा था वह भी कुछ देर चिल्लाती रही और फिर बेहोश होकर गिर गई। दोनों को एंबुलेंस से जिला मेमोरियल अस्पताल लेकर गया जहां चिकित्सकों ने पहली पत्नी समसुलनिशा को मृत घोषित कर दिया। दूसरी पत्नी शबनम (41) का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि यह जानकारी नहीं हो सकी है कि घर में कौन घुसा था। थाने में अज्ञात हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। दोनों महिलाओं पर चाकू से हमला हुआ है। मौत की वजह का पता किया जा रहा है। पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed