गोंडा में भाजपा नेता के पुत्र पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में चल रहा इलाज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में भाजपा नेता के बेटे ने चिकित्सक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली नगर में जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने चिकित्सक समेत तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के स्टेशन रोड के समीप स्थित छेदीपुरवा के रहने वाले भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं यूपी खादी बोर्ड सदस्य शेष नारायण मिश्रा के बेटे अमित मिश्रा ने बताया कि जिला अस्पताल के सामने वह दवा का थोक व्यवसाय करते हैं। अमित के मुताबिक वह फैजाबाद रोड मुन्नन खां तिराहे पर स्थित सिटी हॉस्पिटल में दवा की आपूर्ति करते थे।
अमित का आरोप है कि उन्होंने हॉस्पिटल के चिकित्सक डॉ. अहमर जावेद सिद्दीकी को 2 लाख 25 हजार रुपये की दवाओं की आपूर्ति की थी। जिसका रुपया बकाया था। चिकित्सक ने सोमवार को बकाया रुपये देने का वादा किया था। अमित ने बताया कि सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह बकाया रुपये लेने के लिए सिटी हॉस्पिटल गए थे।
इन लोगों को किया गया गिरफ्तार
अमित का आरोप है कि चिकित्सक ने बकाया रुपये देने के बजाय बहसबाजी शुरू कर दी। इसी बीच चिकित्सक और हॉस्पिटल कर्मचारियों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले में अमित मिश्र ने कोतवाली नगर में सिटी हास्पिटल के चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी समेत तीन लोगों के खिलाफ मारपीट व जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई।
अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि आरोपी चिकित्सक अहमर जावेद सिद्दीकी, कलीम निवासी जिगरगंज व मेराज अहमद निवासी निकट मुन्नन खां चौराहा को गिरफ्तार कर लिया गया है।