{"_id":"61642fe88ebc3e7637774eb3","slug":"attack-on-sanjay-singh-s-kafila-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: जनसभा के लिए पहुंचे आप सांसद संजय सिंह को दिखाए काले झंडे, स्याही फेंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: जनसभा के लिए पहुंचे आप सांसद संजय सिंह को दिखाए काले झंडे, स्याही फेंकी
Mon, 11 Oct 2021 06:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 11 Oct 2021 06:06 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में जनसभा करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह का विरोध किया गया। उन्हें काले झंडे दिखाए गए और उनकी कार पर स्याही फेंकी गई।
विज्ञापन
संजय सिंह को काले झंडे दिखाए गए।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनसभा को संबोधित करने जलालपुर पहुंचे आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह का सोमवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। सांसद ने हमला करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके वाहन पर लगे तिरंगे झंडे पर काली स्याही भी फेंकी। यदि इसमें केस दर्ज कर गिरफ्तारी नहीं हुई तो आवाज उठाएंगे।
विज्ञापन
सोमवार को जलालपुर नगर में आयोजित जनसभा में भाग लेने के लिए सांसद संजय सिंह पहुंचने ही वाले थे कि कुछ दूर पहले ही बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाकर विरोध किया। सांसद का आरोप है कि उन्हें निशाना बनाकर स्याही फेंकी गई। गाड़ी में लगे तिरंगे पर भी स्याही फेंकी गई। शीशा बंद होने की वजह से उन्हें स्याही नहीं लगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह बीजेपी की तरफ से तिरंगे का अपमान है। इस मामले में केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो। संजय ने कहा कि भाजपा के कुछ गुंडे कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उन्होंने सीएम योगी का जिक्र करते हुए कहा कि मुझ पर हमला कराइए लेकिन तिरंगे का अपमान न कराइए।
विज्ञापन
तंज कसते हुए कहा कि थोड़ा ज्यादा कार्यकर्ता भेजा कीजिए। बीजेपी तो यहां भी बहुत ही कमजोर दिखी। सांसद ने आरोप लगाया कि तिरंगे के अपमान पर पुलिस मूक बनी रही। इसके बाद संजय सिंह ने सभा में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली फ्री देने का वायदा दोहराया। प्रदेश में बढ़ते अपराध और किसानों को उनका हक न देने का जिक्र किया।