फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on property dealer in Gosaiganj in Lucknow.

Lucknow: प्रॉपर्टी डीलर के घर बमबाजी, रात को दी धमकी और सुबह घर पर बम बरसा दिए

Tue, 26 Mar 2024 03:12 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, गोसाईंगंज लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 26 Mar 2024 03:12 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी के अहिमामऊ इलाके में प्रॉपटी डीलर के घर बमबाजी होने से हड़कंप मच गया। आरोपियों ने रात को धमकी दी और सुबह बम बरसा दिए।

विज्ञापन
Attack on property dealer in Gosaiganj in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ में प्रापर्टी डीलर के घर पर कार से आए दबंगों ने रविवार सुबह बम फेंक दिए। बम के धमाकों की आवाज सुनकर घर से निकले लोगों को देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


अहिमामऊ निवासी भूपेन्द्र सिंह प्रापर्टी का काम करते हैं। शनिवार को गोमतीनगर में इनके बगल से गुजर रहे हरिशंकर सिंह को धक्का लग गया। जिससे वह भड़क गए और अपने साथियों के साथ गालियां देते हुए झगड़ने लगे। विरोध करने पर हरिशंकर और उसके साथी उमर महमूद, अरनव खान ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके साथ धक्का मुक्की की। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव करने पर आरोपी को जान से मारने की धमकी देते हुए निकल गए। पीड़ित के फोन पर रात करीब 12 बजे घर आकर देख लेने की धमकी मिली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए ‘मतदान भी-सावधान भी’ का दिया मंत्र, जेएनयू में जीत की दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर की होली: 495 वर्षों बाद रामलला ने भव्य महल में खेली होली, देश भर से उमड़े लोग, जश्न का माहौल


पीड़ित की मानें तो कॉल अभय सिंह के मोबाइल से आया था। भूपेन्द्र ने बताया रविवार भोर करीब चार बजे अचानक से धमाकों की आवाज सुनकर परिजन बाहर निकले तो देखा कमरे और प्रथम तल पर बम फेंके गये थे।

आरोप है की परिजनों को देख बाउंड्री के बाहर खड़ी कार से आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। इंस्पेक्टर अंजनी मिश्रा के मुताबिक प्राथमिक जांच में मारपीट की बात सामने आई है। केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed