फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on police , six injured including sub inspector

पुलिस पर हमला, दरोगा समेत छह जख्मी

Sun, 13 Jun 2021 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
attack on police , six injured including sub inspector
लखनऊ। ठाकुरगंज के कोनेश्वर मंदिर के पास हो रहे अवैध निर्माण की सूचना पर गई पुलिस से लोगों ने जमकर अभद्रता की। नोकझोंक व पथराव में सिपाही शिवम सिंह, दीवान अमित कुमार, तीन महिला पुलिसकर्मी व एक दरोगा हिमांचल सिंह घायल हुए हैं। दरोगा हिमांचल सिंह की तहरीर पर शिव कुमार मिश्रा, ज्ञान मिश्रा, सरला मिश्रा, अनुराधा मिश्रा, प्रियंका मिश्रा, प्रीति मिश्रा व जय मिश्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं एक पुरुष और तीन महिलाओं को पुलिस से मारपीट व अभद्रता के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इलाके के कोनेश्वर चौराहे के पास कुछ अवैध निर्माण कार्य करा रहे थे, जबकि इस मामले का मुकदमा कोर्ट में विचाराधीन है। काम रुकवाने गए दो सिपाही, तीन महिला सिपाही व एक दरोगा को चोट आई है। वहीं, पुलिस कर्मियों की मानें तो सूचना पर पहुंचते ही लोगों पथराव शुरू कर दिया था। जिसके कारण पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस पर पथराव की सूचना पाते ही मौके पर पहुंची थाने की फोर्स भी पहुंच गई। जिसके बाद मामले की में स्थित को देखते हुए पुलिस ने मौके से तीन महिला व एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाने आई हुई है। जिनके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

वहीं ठाकुरगंज थाना प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार दुबे के मुताबिक अवैध निर्माण की सूचना पर पहुंची पुलिस से नोकझोंक की गई और पथराव किया गया जिसमें दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों को चोट आई हैं। मौके से आरोपी तीन महिला व एक पुरुष को हिरासत में लेकर थाना पर लाया गया है। केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed