फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on mosque in highy condemnable says army chief bipin rawat.

पाक पर एयर स्ट्राइक के बाद बने हालात में हम हर स्थिति का सामना करने के लिए तैयार: आर्मी चीफ

Sat, 16 Mar 2019 12:55 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Sat, 16 Mar 2019 12:55 PM IST
विज्ञापन
attack on mosque in highy condemnable says army chief bipin rawat.
आर्मी चीफ बिपिन रावत। - फोटो : amar ujala

 पाकिस्तान में घुसकर एयर स्ट्राइक और म्यांमार सीमा पर नगा उग्रवादियों व रोहिंग्याओं के अराकान कैंपों को सेना द्वारा तबाह करने के बाद आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि जरूरत पड़ी तो फिर ऐसी स्ट्राइक की जाएगी। लखनऊ में शनिवार को उन्होंने कहा कि अब भी पाकिस्तान में चल रहे आतंकी शिविरों पर कार्रवाई के लिए सेना का प्लान तैयार है। जरूरत पड़ने पर फिर सर्जिकल स्ट्राइक की जा सकती है। बड़े ऑपरेशन से पहले सेना विचार करती है और रणनीति बनाती है। सेना जनता के कहने या उसकी भावना पर नहीं चलती।

विज्ञापन


जनरल रावत ने यहां आसियान व आसियान प्लस देशों के मिलिट्री मेडिसिन एक्सरसाइज ‘मेडेक्स 2019’ के समापन पर पाकिस्तान व कश्मीर के आतंकवादियों का नाम लिए बगैर कड़े शब्दों में चेतावनी दी। एयर स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से लगातार हो रही गोलीबारी पर जनरल रावत ने कहा कि  आपकी सेनाएं तैयार हैं और सक्षम भी हैं। 
विज्ञापन


आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने देंगे अपनी जमीन
जनरल रावत ने कहा कि भारत और म्यांमार की जमीन आतंकी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल नहीं होने दी जाएगी। म्यांमार की सेना के साथ मिलकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया गया है। इस ऑपरेशन का मकसद अपनी जमीन का बाहरी लोगों द्वारा गलत इस्तेमाल करने से रोकना है। इस दौरान कितने आतंकी ठिकाने नष्ट हुए, यह नहीं बताया जा सकता। यह जरूर है कि दोनों देशों की सेना मिलकर आतंकवाद का सफाया करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed