{"_id":"5ffcab118ebc3e328f3ae676","slug":"attack-on-man-and-his-son-who-filed-case-against-gayatri-prajapati","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाले व उसके बेटे पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गायत्री प्रजापति पर मुकदमा दर्ज कराने वाले व उसके बेटे पर हमला
Tue, 12 Jan 2021 11:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 12 Jan 2021 11:58 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोमतीनगर विस्तार के खरगापुर में सोमवार देर रात पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। मारपीट के बाद गायत्री प्रजापति के खिलाफ मुकदमा लिखाने वाले बृजभवन चौबे और उनके बेटे पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर विस्तार अखिलेश चंद्र पांडेय के मुताबिक खरगापुर निवासी बृज भवन चौबे के पड़ोस में आर्किटेक्ट किशन रहते हैं। सोमवार रात बृज भवन चौबे के बेटे अनुज और किशन के बीच पुरानी रंजिश के चलते मारपीट हुई थी। किशन को चोट लगने पर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
विज्ञापन
अनुज पर साजिश के तहत हमला करने का आरोप निराधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बृज भवन चौबे ने सपा सरकार के कद्दावर मंत्री गायत्री प्रजापति व उनके बेटे अनिल प्रजापति पर विस्तार थाने में ही आय से अधिक संपत्ति का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पिता पुत्र जेल में है।
विज्ञापन