फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   attack on former's house

बदमाशों ने किसान के घर पर धावा बोला

Sun, 11 Apr 2021 01:46 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
attack on former's house
लखनऊ। सरोजनीनगर में बंथरा इलाके में शुक्रवार रात करीब डेढ़ बजे तीन नकाबपोश बदमाशों ने औरावां गांव निवासी किसान राजकुमार सिंह के घर पर धावा बोल दिया। बंधक बनाकर लूटपाट की। किसान ने शोर मचाया तो बदमाशों ने उसके सिर पर ईंट से कई वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। किसान बेहोश होकर गिर पड़ा। बदमाश हजारों की नगदी व करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने भरे दो संदूक लेकर वहां से भाग गए। बाद में होश आने पर किसान ने अपने परिवारीजन को बंधक मुक्त किया। वहीं शोरगुल सुनकर घरों से बाहर निकले पड़ोसियों ने बदमाशों को दौड़ाया, लेकिन बदमाश भाग निकले।
विज्ञापन

राजकुमार के मुताबिक, संदूकों का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। जबकि बंदूक के अंदर रखी 10 हजार रुपये की नगदी और करीब एक लाख रुपये कीमत के गहने गायब मिले। बंथरा पुलिस ने पीड़ित किसान की तहरीर पर लूट की जगह चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली। नाराज ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस गश्त न होने से बदमाशों ने आराम से घटना को अंजाम दिया। कंट्रोल रूम को सूचना देने के कुछ देर बाद पुलिस की पीआरवी पहुंची लेकिन बंथरा पुलिस करीब घंटे भर बाद मौके पर पहुंची और जांच कर लौट गई। पुलिस की जांच के दौरान बदमाश जिधर भागे थे, उस रास्ते में एक जोड़ी चप्पल और एक जोड़ी जूते पड़े मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह जूते और चप्पल बदमाशों के ही हैं, जो ग्रामीणों के दौड़ाने पर वह छोड़ भागे। फिलहाल पुलिस ने इन चप्पल जूतों को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed