{"_id":"5f6ef89b8ebc3e9bb744b918","slug":"attack-on-former-bjp-jiladhyaksha-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर बाइक सवार बदमाशों का हमला, पिछले महीने भी हुई थी वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर पर बाइक सवार बदमाशों का हमला, पिछले महीने भी हुई थी वारदात
Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Sep 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
हमले में क्षतिग्रस्त भाजपा नेता की कार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम निवास यादव के घर पर गुरुवार रात बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया। इस दौरान पत्थरबाजी कर उनके घर के बाहर खड़े वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
राम निवास यादव विजयंत खंड में रहते हैं। उनका आरोप है कि 24 सितंबर की रात करीब 11 बजे बाइक सवार बदमाशों ने उनके घर पर पत्थरबाजी की। इससे उनकी नींद खुल गई। वह बाहर निकले तो देखा कि उनका वाहन क्षतिग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
बताया कि इसके पहले 21 अगस्त को भी इसी तरह एक बार हमला हुआ था। विभूतिखंड थाने में मुकदमा भी दर्ज कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
उन्होंने गुरुवार रात हुई वारदात की जानकारी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ला के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन