{"_id":"5964728c4f1c1b5a478b45a0","slug":"attack-on-devotees-went-to-naimishyaranya-sitapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नैमिष आए श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट, गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैमिष आए श्रद्धालुओं के साथ लूटपाट, गोली मारी
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नैमिषारण्य(सीतापुर)
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:57 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
नैमिषारण्य में रविवार की रात हथियारबंद लुटेरों ने जमकर उत्पात मचाया। जयगुरुदेव आश्रम में आए बदायूं के श्रद्धालुओं से रेलवे स्टेशन जाते समय बदमाशों ने तमंचे के बल पर न सिर्फ लूटपाट की, बल्कि गोली मार कर एक श्रद्धालु को जख्मी कर दिया।
उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। बदमाशों ने बंधक बना कर नकदी व मोबाइल लूट लिए। इसके अलावा नैमिषारण्य में गोमती नदी के राजघाट के पास एक दुकानदार, उसकी पत्नी व राजस्थान के तीर्थयात्री से भी जमकर लूटपाट की गई।

पुलिस ने जयगुरुदेव आश्रम के श्रद्धालुओं से हुई लूट का केस दर्ज कर लिया है। दूसरे मामले की जांच कराने की बात कह रही है। बदायूं जिले के फुलासी गांव निवासी बाबा मनफूलदास अपने साथियों के साथ नैमिषारण्य में जयगुरुदेव आश्रम में आयोजित सत्संग समारोह में शामिल होने आए थे।
विज्ञापन
रविवार रात सभी लोग देवदेवेश्वर मंदिर से नैमिषारण्य रेलवे स्टेशन जा रहे थे। रेलवे लाइन के निकट असलहाधारी छह बदमाशों ने इनको घेर लिया और असलहों के बल पर बंधक बना कर लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने मनफूल को गोली मार दी, जिससे वह जख्मी हो गए।
Trending Videos
पुलिस ने जख्मी को सीएचसी भेजा
डेमो
- फोटो : डेमो पिक
बदमाश इनके पास से 22 सौ की नकदी, मोबाइल आदि लूट कर भाग निकले। जिसके बाद किसी तरह बंधनमुक्त होकर इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गोली से जख्मी मनफूल को सीएचसी भेजा।
वहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके अलावा नैमिषारण्य के गोमती नदी के राजघाट के पास चाय बेचने वाले रामेश्वर की दुकान पर रात को ही बदमाशों ने धावा बोल दिया।
रामेश्वर के मुताबिक कई नकाबपोश बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी। असलहा के बल पर दुकान खुलवाई और दुकान से करीब एक हजार का सामान निकलवाने के बाद उसकी जेब से 43 सौ की नकदी लूट ली।
साथ ही उसकी पत्नी अनीता की पायल भी छीन ली। बाद में बदमाशों ने पास ही सो रहे राजस्थान के धौलपुर निवासी रामबिलास को भी निशाने पर ले लिया। इसके पास से भी बदमाशों ने 16 सौ की नकदी आदि लूट ली। दोनों वारदातों की सूचना पुलिस को दे दी गई है।