{"_id":"5d9ee8db8ebc3e014e280d34","slug":"attack-on-a-contractor-and-his-family-in-balrampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर: घर में घुसकर ठेकेदार व उसके परिवार पर जानलेवा हमला, किया मरणासन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर: घर में घुसकर ठेकेदार व उसके परिवार पर जानलेवा हमला, किया मरणासन्न
Thu, 10 Oct 2019 01:49 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलरामपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Oct 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक आवास से मात्र 50 मीटर की दूरी पर एक बदमाश ने ठेकेदार के घर में घुसकर ठेकेदार, उसकी पत्नी व उसकी बहन पर जानलेवा हमला कर उन्हें मरणासन्न कर दिया। तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि ठेकेदार के मुंशी ने ही पुरानी रंजिश के तहत हमला किया। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
नगर के स्थानीय नॉर्मल स्कूल के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे ठेकेदार का पुराना मुंशी विनोद तिवारी पुत्र पारसनाथ तिवारी निवासी मोहल्ला नील कोठी थाना कोतवाली देहात ठेकेदार वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव के घर असलहा लेकर घुस गया और घर में मौजूद वीरेंद्र उसकी पत्नी शकुंतला और बहन शारदा देवी को असलहे के दम पर बंधक बना लिया और 15 लाख का चेक मांगने लगा।
विज्ञापन
इस दौरान उसने फायर भी किया। फायर मिस हो जाने पर पिस्टल की बट से परिवार के तीनों सदस्यों को पीटने लगा जिसमें तीनों बुरी तरह घायल हो गए। विनोद ने वीरेंद्र की जेब से 15 हजार रुपये व उसकी बहन व पत्नी से सोने की चेन छीन ली। सूचना पर थाना कोतवाली देहात में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन