फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Attack on a civil judge and his wife in Para in Lucknow.

दुस्साहस : दबंगों ने सिविल जज व उनकी पत्नी को पीटा, रायफल व रिवाल्वर भी लूट लिया

Wed, 09 Nov 2022 11:47 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 09 Nov 2022 11:47 AM IST
सार

पारा के सरोसा-भरोसा में पांच दिन पहले हुई वारदात में दबंगों ने सिविल जज व उसकी पत्नी की पिटाई कर दी और रिवाल्वर, रायफल, सोने की चेन व डेढ़ लाख का मोबाइल लूट लिया। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Attack on a civil judge and his wife in Para in Lucknow.
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

लखनऊ के पारा इलाके के सरोसा भरोसा में रहने वाले सिविल जज शोभनाथ सिंह तीन नवंबर को दबंगों ने हमला बोल दिया। इस दौरान उनकी पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा और उनकी सोने की चेन व डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल लूट लिया। उनके प्लाट की दस फीट की दीवार भी गिरा दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे दुस्साहसी दबंगों ने सिविल जज की रायफल व रिवाल्वर भी लूट ली। इस मामले में पुलिस ने पांच दिन बाद केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक मूलरूप से गाजीपुर के विश्रामपुर निवासी शोभनाथ सिंह सिविल जज मुरादाबाद के पद पर तैनात हैं। वह परिवार सहित पारा के सरोसा-भरोसा में रहते हैं। शोभनाथ सिंह ने तहरीर दी है कि उनके प्लाट पर बनी बाउंड्री वाल को दबंग अब्बास, शमशाद, इरफान व उसकी पत्नी ने 20-25 लोगों के साथ मिलकर दो नवंबर को गिरा दिया। साथ ही वहां रखी गई निर्माण कार्य से संबंधित सामग्री उठा ले गए। इसकी जानकारी होने पर तीन नवंबर की सुबह वह पत्नी के साथ प्लॉट पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसकी जानकारी होने पर सभी आरोपियों ने लाठी-डंडे व तमंचे से लैस होकर हमला बोल दिया। उनकी पत्नी को बुरी तरह से पीट दिया। उनके गले की सोने की चेन व डेढ़ लाख रुपये का मोबाइल लूट लिया। इस दौरान बदमाशों ने पत्नी के कनपटी पर तमंचा लगा दिया था। जिससे वह काफी डर गए। तहरीर में शोभनाथ सिंह ने आरोप लगाया है कि जाते समय दबंगों ने धमकी दी, वहीं उनकी लाइसेंसी रायफल व रिवाल्वर भी लूट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक तहरीर के आधार लूटपाट, हत्या के प्रयास सहित कई संगीन धाराओं में तीन नामजद सहित 25 से अधिक पर केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं आरोपी इरफान की पत्नी ने भी सिविल जज शोभनाथ सिंह के खिलाफ तहरीर दी है। जिसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed