{"_id":"5f6c51ab59a22010500fa190","slug":"ats-is-searching-lashkar-e-taiba-network-in-west-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यूपी में लश्कर का नेटवर्क तलाश रही एटीएस, एनआईए की टीम भी आएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यूपी में लश्कर का नेटवर्क तलाश रही एटीएस, एनआईए की टीम भी आएगी
Thu, 24 Sep 2020 01:28 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 24 Sep 2020 01:28 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी एटीएस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बार फिर आतंकी नेटवर्क की तह तक पहुंचने की मशक्कत शुरू कर दी है। एनआईए की एक टीम भी जल्द ही यहां पड़ताल के लिए आएगी।
विज्ञापन
एनआईए ने दो दिन पहले केरल के तिरुवनंतपुरम से आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा व इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया था। इन दोनों की बंगलूरू में 2008 में हुए विस्फोट के मामले में तलाश थी।
विज्ञापन
एनआईए ने रॉ के जरिए इनके लिए रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी कराया हुआ था। पकड़े गए दोनों आरोपी खाड़ी देश में छिपे हुए थे। वे रियाद से केरल पहुंचे थे जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया। इनमें से गुल नवाज यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है जबकि शोएब केरल का निवासी है। इनके लौटने के साथ ही यह सवाल भी खड़ा हो गया है कि इनकी मंशा क्या है।
विज्ञापन
एनआईए भी उनसे यही जानने की कोशिश कर रही है। उसने यूपी एटीएस से भी आतंकियों को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी साझा की है। इसी के मद्देनजर एटीएस ने पश्चिमी यूपी के जिलों में आतंकी नेटवर्क तलाशने की कोशिश शुरू कर दी है। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि इनका पता लगाने के लिए एनआईए की एक टीम भी जल्द ही सहारनपुर व समीपवर्ती जिलों में आएगी।