{"_id":"65c3c3481c1b92e11c0251b9","slug":"ats-found-one-more-terrorist-in-ayodhya-attack-conspiracy-2024-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएस को मिला सुराग: अयोध्या पर हमले की साजिश में एक और खालिस्तानी आतंकी भी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएस को मिला सुराग: अयोध्या पर हमले की साजिश में एक और खालिस्तानी आतंकी भी शामिल
Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:22 PM IST
सार
यूपीएटीएस मामले के खुलासे में केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद लेगी। मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
आतंकी पन्नू।
- फोटो : Social Media
विस्तार
अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आतंकी हमला करने की साजिश रचने वालों में पन्नू के अलावा एक और खालिस्तानी आतंकी भी शामिल था। एटीएस को इसके पुख्ता सुराग मिले हैं, अब उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। इस मामले में एटीएस केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की मदद भी लेगी, ताकि कनाडा से रची गई इस साजिश का खुलासा जल्द किया जा सके।
विज्ञापन
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि जांच में सामने आया है कि खालिस्तानी आतंकी सुक्खा के अलावा दो अन्य मध्यस्थ पन्नू से बातचीत कराने में शामिल थे। उनके जरिये ही पन्नू ने अयोध्या में रेकी करने के लिए लोगों का बंदोबस्त करने को कहा था।
विज्ञापन
अभी तक शंकर लाल दुसाद की पन्नू से बातचीत होने का प्रमाण नहीं मिला है, इस मामले में गहनता से जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर पन्नू की आवाज का सैंपल लेने के लिए पंजाब पुलिस को पत्र भेज दिया गया है।
विज्ञापन