फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS asks banks for details of online accounts opened with fake IDs

एटीएस ने बैंकों से मांगा फर्जी आईडी से खुले ऑनलाइन खातों का ब्योरा 

Mon, 18 Jan 2021 09:37 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 18 Jan 2021 09:37 PM IST
विज्ञापन
ATS asks banks for details of online accounts opened with fake IDs
ats
यूपी एटीएस ने फर्जी आईडी पर सिमकार्ड लेकर ऑनलाइन खाता खुलवाने व लाखों के लेनदेन के बारे में बैंकों से ब्योरा मांगा है। एटीएस की पड़ताल में पता चला है कि फर्जी सिम की मदद से सैकड़ों ऑनलाइन खाते खोले गए और करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ। बैंकों से एटीएस ने यह भी पूछा गया है कि इस तरह के कितने और अकाउंट खोले गए, जिसमें अकाउंट खुलते ही पैसे आए और चंद मिनटों में ही निकाल लिए गए हों।
विज्ञापन


आईजी एटीएस जीके गोस्वामी ने बताया कि अब तक खातों में पैसे आने के स्रोत का पता नहीं चल सका है। इसकी पड़ताल की जा रही है। बैंकों से इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, दिल्ली से गिरफ्तार विशाल गुप्ता, उमंग त्यागी, हर्ष कौशिक, लोकेश और विशेष शर्मा को लखनऊ में सोमवार को अदालत में पेश किया गया। सभी आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


उधर, सूत्रों का कहना है कि साइबर आर्थिक फ्रॉड के इस मामले का सूत्रधार कोई विदेशी नागरिक है, जो फिलहाल फरार है। दिल्ली से पकड़े गए पांच अभियुक्त महज बिचौलिए हैं, जिन्होंने से यूपी से एक्टिवेटेड सिम खरीद कर विदेशियों को मुहैया कराए थे। वहीं, सूत्रों का यह भी कहना है कि खाड़ी देशों से पैसे यूपी भेजने में भी ऐसे ही खातों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed