फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATS arrested six Bangladeshi nationals in lucknow

यूपी एटीएस ने अवैध तरीके से रह रहे छह बांग्लादेशी किए गिरफ्तार, पाकिस्तान जाने की फिराक में थे सभी

Tue, 28 May 2019 10:10 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 28 May 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
ATS arrested six Bangladeshi nationals in lucknow
एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए बांग्लादेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला
यूपी एटीएस ने अवैध रूप से रह रहे आधा दर्जन बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी एटीएस ने आगरा रेलवे स्टेशन से की है। पकड़े गए बांग्लादेशी फर्जी दस्तावेज बनवाकर उत्तर प्रदेश में रह रहे थे और पंजाब व राजस्थान में पाकिस्तान के बार्डर के आसपास इनका मूवमेंट था।
विज्ञापन


एटीएस के एडीजी असीम अरुण ने बताया कि जानकारी मिली थी कि फर्जी दस्तावेज के सहारे यूपी में रह रहे ये बांग्लादेशी अवैध प्रवासियों को बांग्लादेश से बुलाते हैं और भारत में इनके फर्जी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड और पासपोर्ट बनवा लेते हैं। 
विज्ञापन


इसी को विकसित किया गया और विभिन्न स्रोतों से मिली सूचना के आधार पर आगरा रेलवे स्टेशन से केरल एक्सप्रेस से जा रहे हबीबुर्रहमान, जाकिर हुसैन, मोहम्मद काबिल, कमालुद्दीन, ताइजुल इस्लाम और लिटोन विश्वास को गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इन अभियुक्तों ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए इन्होंने तार-बाड़ पार करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुए। पाकिस्तान में मौजूद इनके सहयोगियों ने इलेक्ट्रिक टेस्टर से बिजली चेक कर प्रवेश करने को कहा था। 

इनके सामान में चार टेस्टर बरामद किए गए हैं। इसके अलावा इन बांग्लादेशियों के पास से सात मोबाइल फोन, 9 सिमकार्ड, 6 आधार कार्ड, बांग्लादेश और पाकिस्तान के नंबर लिखी पर्चियां, रेलवे टिकट, मेमोरी कार्ड और 37637 रुपये नकद बरामद किए हैं।

असीम अरुण ने बताया कि इन अभियुक्तों को रिमांड पर लेकर आगे की जानकारी भी इकट्ठा की जाएगी। इन बांग्लादेशियों से यह पता किया जाएगा कि वह भारत कब आए, आधार कार्ड और पासपोर्ट कैसे बनवाया, भारत में उनके सहायक कौन-कौन हैं और पाकिस्तान बार्डर तक क्यों गए? पाकिस्तान में इनके संपर्क में कौन-कौन लोग थे?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed