फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   ATM machine loot in Faizabad.

लूट तो छोड़िए, एटीएम ही उखाड़कर ले उड़े बदमाश

Mon, 18 Jan 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 18 Jan 2016 08:19 PM IST
विज्ञापन
ATM machine loot in Faizabad.

कैंट थाना के छावनी क्षेत्र में बदमाशों ने एक निजी कंपनी के एटीएम को उखाड़ लिया, लेकिन लॉक नहीं खोल पाए। लगभग एक किलोमीटर दूर सुनसान क्षेत्र में ले जाकर लॉक खोलने और मशीन को काटने की कोशिश में असफल होने पर बदमाश एटीएम को छोड़ रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन


सोमवार की सुबह मामले की जानकारी के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर चोरी गई एटीएम चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग पर मीरनघाट क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद हो गई। मामले में मकान मालिक की ओर से लिखित शिकायत कैंट पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


थानाक्षेत्र के सदर बाजार इलाके में स्थित सदर बाजार पुलिस चौकी के निकट देश में एक मल्टीचैनल एटीएम बूथ का संचालन करने वाली कंपनी मनी स्पॉट ने अपना एटीएम बूथ लगा रखा है। यह एटीएम बूथ छावनी परिषद के सभासद शादाब खान के मकान के नीचले हिस्से में लगाया गया है, जबकि मकान के ऊपरी हिस्से में एक अन्य दुकान है। एटीएम बूथ की सुरक्षा में कोई गार्ड भी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की रात बेखौफ बदमाशों ने सदर बाजार स्थित एटीएम बूथ में घुसकर मशीन का लॉक खोलने व तोड़ने की कोशिश की। कोशिश सफल न होने पर बदमाशों ने पूरे एटीएम को ही उखाड़ लिया और सफाई कर्मियों की ओर से कूड़ा-करकट ढोने में इस्तेमाल होने वाले तिपहिया ठेलिया पर लादकर लगभग एक किलोमीटर दूर मीरनघाट क्षेत्र स्थित चौदह कोसी परिक्रमा मार्ग स्थित सुनसान क्षेत्र में ले गए।

आरी से काटने की कोशिश की

ATM machine loot in Faizabad.

वहां फिर से एटीएम की नकदी हासिल करने के लिए मशीन को लोहे की आरी से काटने की कवायद की, लेकिन सफल नहीं हुए। इसके चलते बदमाश ठेलिया व एटीएम मौके पर छोड़कर नौ दो ग्यारह हो गए।

सूचना पर पहुंचे एसपी सिटी, कराई जांच
एटीम चोरी की खबर मिलने पर हलचल मचने के बाद एसपी सिटी आरएस गौतम के साथ कैंट थाने के प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह तथा पुलिस टीम व सदर बाजार चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गये। फिंगर प्रिंट दस्ते को मौके पर बुलवाकर पड़ताल कराई गई और मौके से सैंपल हासिल किया गया।

फिंगर प्रिंट दस्ते ने बरामद एटीएम से भी फिंगर प्रिंट हासिल किया है और जांच की है।

पल्ला झाड़ता रहा एक्सिस बैंक

ATM machine loot in Faizabad.

एटीएम चोरी होने की खबर पर तरह-तरह की जानकारियां सामने आती रहीं। पहले पता चला कि एटीएम बूथ एक्सिस बैंक का है, लेकिन जब एक्सिस बैंक शाखा पहुंच उसके प्रबंधक यशवंत सिंह से बात की गई वे पल्ला झाड़ लिए।

उनका कहना है कि एटीएम एक्सिस बैंक का नहीं है, सर्विस प्रोवाइडर चेन्नई की कंपनी है, जिसे मुख्यालय से काम दिया गया है। कंपनी के लोग हमारी शाखा से धन लेकर एटीएम का संचालन करते हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने संबंधित एटीएम बूथ के संचालक से मोबाइल पर बात किया तो कंपनी के लोगों ने बात को बेहद हल्के में लिया। कहा कि परेशान होने की कोई बात नहीं है, बूथ व रकम का बीमा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed